Sunday, April 28, 2024
Homeलोकमंचइतिहासइतिहास के पन्नों में 11 मार्चः कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ....

इतिहास के पन्नों में 11 मार्चः कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. शांता ने समृद्ध विरासत छोड़ी

कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए विशिष्ट पहचान रखने वालीं डॉ. विश्वनाथन शांता का जन्म 11 मार्च 1927 को तत्कालीन मद्रास के मायलापुर में हुआ था। उन्हें भारत की ऐसी महिलाओं की फेहरिस्त में रखा जाता है जिन्होंने चिकित्सा के जरिये सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।

उन्होंने एक ऐसा कैंसर इंस्टीट्यूट बनवाया, जहां जो लोग इलाज का पैसा नहीं दे सकते हैं उन्हें मुफ्त में इलाज मुहैया करवाया जाता है। वह चेन्नई में अड्यार कैंसर संस्थान की चेयरपर्सन थीं। डॉ. शांता को 2005 में रेमन मैग्सेसे और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 19 जनवरी 2021 में 93 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।

अन्य अहम घटना

1999 – इंफोसिस कंपनी पहली भारतीय कंपनी बनी जो नशदाक (NASDAQ) अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज की सूची में आई।

2001 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान का एशिया के चार देशों की यात्रा पाकिस्तान से प्रारम्भ, अन्नान कश्मीर पर भारत के रुख़ से सहमत, बौद्ध प्रतिमाओं के ध्वंस के संबंध में तालिबान ने अन्नान का अनुरोध ठुकराया।

2004 – स्पेन में तीन रेलवे स्टेशनों पर हुए बम विस्फोटों में 190 मरे, 1200 घायल।

2006 – यूनानी संसद ने दाह-संस्कार को अनुमति देने वाले कानून को बहुमत से पारित किया।

2008 – मेघालय में 8वीं विधानसभा के 57 सदस्यों ने शपथ ली। उत्तर प्रदेश के दोनों सदनों में विनियोग विधेयक ध्वनि मत से पारित हुआ।

2011- भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों ने उड़ीसा के समुद्र तट पर 350 किलोमीटर दूर तक मार करने वाली धनुष और पृथ्वी मिसाइलों का सफल परीक्षण किया।

जन्म

1915 – विजय हजारे – भारत के जानेमाने क्रिकेट खिलाड़ी थे।

1925 – मदन सिंह मतवाले – हैदराबाद रियासत के साथ संघर्ष करने वाले प्रमुख व्यक्तियों में से एक।

1927 – वी. शांता – रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता भारतीय महिला चिकित्सक थीं।

1939 – सुदर्शन साहू – प्रसिद्ध भारतीय मूर्तिकार।

1942 – अमरिंदर सिंह – पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री।

1954 – विनोद दुआ – प्रसिद्ध भारतीय समाचार वक्ता, हिंदी टेलीविजन पत्रकार।

1961 – मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान – अबु धाबी के राजकुमार।

निधन

1699 – शम्भाजी – शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी।

1980 – चन्द्रभानु गुप्त – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

टॉप न्यूज