Friday, April 26, 2024
Homeलोकमंचराज्य स्तरीय कैडेट व जूनियर राज्य कुराश स्पर्धा में जबलपुर के शाश्वत...

राज्य स्तरीय कैडेट व जूनियर राज्य कुराश स्पर्धा में जबलपुर के शाश्वत ने दिलाया स्वर्ण पदक

मध्य प्रदेश के धार में 1 एवं 2 मई को आयोजित हुई 9वीं कैडेट/जूनियर राज्य कुराश प्रतियोगिता में अजय सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक व एक कांस्य पदक अर्जित किए। बालक कैडेट वर्ग के 60 किलोग्राम में शाश्वत पटेल स्वर्ण पदक, 65 किलोग्राम में हर्ष परिहार कांस्य पदक। जूनियर वर्ग के 60 किलोग्राम में साहिल यादव रजत पदक। 90 किलोग्राम में सुजल रजक रजत पदक प्राप्त किए साथ ही अनंत केशरवानी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया पर स्पर्धा में जगह नहीं बना पाए। एमेच्योर कुराश एसोसिएशन मध्य प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष विक्रम अवॉर्डी राजेश शाक्य एवं एमेच्योर कुराश एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक स्वामी व एमेच्योर कुराश एसोसिएशन के सचिव व अंतरराष्ट्रीय रेफरी राहुल व्यास ने मेडल पहनाकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर जबलपुर,जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग आशीष पांडे, साथ ही जिला क्रीड़ा शिक्षा खेल अधिकारी सुश्री चंदा सोनी, कुराश एसोसिएशन जबलपुर के अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष गोविंद कुमार व कुराश एसोसिएशन जबलपुर के सचिव व कोच शशांक सिंह ठाकुर, अजय सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल के संचालक अजय ग्रोवर ग्रोवर, पलक ग्रोवर मैम, प्राचार्य  छत्रपाल सिंह रघुवंशी, हर्ष विश्वकर्मा, सुजीत दहिया, विवेक भोसले, रागनी विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। विवेक तिवारी, सुरेंद्र पटेल, हिमांशु दीक्षित, राहुल भोजक,  ऋषभ भोजक, सुमित ठाकुर, सात्विक कुर्मी, सिरिल श्रीवास, सतीश रैदास, सुजय केसरवानी, उदय भान सिंह राठौर, कृष्ण कुमार सराठे, फहीम अंसारी, फैसल राईन ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां दी।

टॉप न्यूज