मध्य प्रदेश 8वीं सबजूनियर राज्य कुराश स्पर्धा में अजय सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल की झोली में 8 पदक

मध्य प्रदेश के अशोक नगर में 26 एवं 27 अगस्त को आयोजित हुई आठवीं सब जूनियर राज्य कुराश प्रतियोगिता में अजय सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 8 पदक अर्जित किए।

बालक वर्ग- 25 किलोग्राम भारवर्ग ने आयांश पटेल ने कांस्य पदक, 30 किलोग्राम भारवर्ग में आलोक कुमार मौर्य ने रजत पदक, 35 किलोग्राम भारवर्ग में शौर्य अय्यर ने कांस्य पदक, 40 किलोग्राम भारवर्ग में अनुराग अग्रहरी ने कांस्य पदक, 45 किलोग्राम भारवर्ग में यश पाठक ने कांस्य पदक जीता।

बालिका वर्ग- 24 किलोग्राम भारवर्ग में अन्वी पटेल ने कांस्य पदक, 24 किलोग्राम भारवर्ग में अश्लेषा उसरेठे ने कांस्य पदक, 28 किलोग्राम भारवर्ग में खनक दहिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

एमेच्योर कुराश एसोसिएशन मध्य प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष विक्रम अवॉर्डी राजेश शाक्य एवं एमेच्योर कुराश एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक स्वामी व एमेच्योर कुराश एसोसिएशन के सचिव व अंतरराष्ट्रीय रेफरी राहुल व्यास जी ने मेडल पहनाकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया ।

इस अवसर पर जबलपुर जिला खेल अधिकारी आशीष पांडे, कुराश एसोसिएशन जबलपुर के अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष गोविंद कुमार व कुराश एसोसिएशन जबलपुर के सचिव व कोच शशांक सिंह ठाकुर, अजय सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल के संचालक अजय ग्रोवर, पलक ग्रोवर,  प्राचार्य महेश मोरे, हर्ष विश्वकर्मा, सुजीत दहिया, रागनी विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

वहीं विवेक तिवारी, सुरेंद्र पटेल, हिमांशु दीक्षित, राहुल भोजक, ऋषभ भोजक, सुमित ठाकुर, सात्विक कुर्मी, सिरिल श्रीवास, सतीश रैदास, सुजय केसरवानी, उदय भान सिंह राठौर,  कृष्ण कुमार सराठे, फहीम अंसारी, फैसल राईन ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।