9वी सब-जूनियर राज्य कुराश प्रतियोगिता की चयन स्पर्धा में संस्कारधानी के खिलाड़ी हुए चयनित

मध्य प्रदेश के अशोक नगर में सोमवार 31 जुलाई एवं मंगलवार 1 अगस्त को आयोजित होने जा रही 9वी सब जूनियर राज्य कुराश प्रतियोगिता में संस्कारधानी के खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

बालक वर्ग में शौर्य साईनाथ अय्यर, अनुराग अग्रहरी, यश पाठक, नव दुबे, हनी रजक, अरमान लोधी, सक्षम पटेल, अविरल सिंह ठाकुर, अनुज पटेल का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में अन्वी पटेल, खनक दहिया, खुशबू प्रजापति तथा हर्षिता परिहार का चयन हुआ।

इस अवसर पर जबलपुर जिला खेल अधिकारी आशीष पांडे, कुराश एसोसिएशन जबलपुर के अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष गोविंद कुमार व कुराश एसोसिएशन जबलपुर के सचिव व कोच शशांक सिंह ठाकुर, हर्ष विश्वकर्मा, अमित श्रीवास, सुजीत दहिया , नीलगगन दुबे आदि उपस्थित रहे। विवेक तिवारी, सुरेंद्र पटेल, हिमांशु दीक्षित, राहुल भोजक, ऋषभ भोजक, सुमित ठाकुर, सात्विक कुर्मी, सिरिल श्रीवास, सतीश रैदास, सुजय केसरवानी, उदय भान सिंह राठौर, कृष्ण कुमार सराठे, फहीम अंसारी, फैसल राईन ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां दी हैं।