पुरानी पेंशन बहाली पर ओएफके जबलपुर में कर्मचारियों ने मनाया जश्न

देशभर के कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन कर रहे हैं कर्मचारियों को पहली सफलता राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की ओर से मिली जिसमें आज बजट के दौरान अशोक गहलोत ने 2004 के बाद भर्ती कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के दायरे में लाने की घोषणा कर दी है। 

इस घोषणा से जहां राजस्थान के कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है, वहीं आयुध निर्माणी खमरिया में सुरक्षा कर्मचारियों ने हर्ष के साथ मिठाई बांटते हुए कर्मचारियों ने आपस में बधाई दी। सुरक्षा कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ नेता जेसीएम 2 सदस्य अरुण दुबे ने इसे कर्मचारी आंदोलनों की जीत बताई।

यूनियन के आंनद शर्मा, अमित चौबे, अनिल गुप्ता, अखिलेश पटेल, हृदेश यादव, आशीष तिवारी, अनुपम भौमिक, राजीव रंजन, धर्मेंद्र रजक, महेंद्र रजक, टी रॉबिन, राहुल चौबे, जीवन, गुरप्रीत सिंह, रविकांत मिश्रा, मुकेश विनोदिया ने पुरानी पेंशन बहाली पर हर्ष व्यक्त किया।