जबलपुर संस्कारधानी के फहीम अंसारी ने कुराश प्रतियोगिता में अर्जित किया स्वर्ण पदक

मध्य प्रदेश के दतिया में 11 एवं 12 दिसंबर को आयोजित 8वीं राज्य स्तरीय सीनियर कुराश प्रतियोगिता के 50 किलोग्राम भार सीनियर वर्ग के फहीम अंसारी ने स्वर्ण पदक हासिल कर नगर का गौरव बढ़ाया है। साथ ही जम्मू में 24 से 27 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 8वीं सीनियर नेशनल कुराश प्रतियोगिता 2020–21 के लिए फहीम अंसारी का चयन किया गया हैं।

जबलपुर जिले के अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष गोविंद कुमार, जिला सचिव शशांक सिंह ठाकुर, एमेच्योर कुराश एसोसिएशन मध्य प्रदेश के सचिव राहुल व्यास, जबलपुर जिला खेल अधिकारी आशीष पांडे जी तथा पं श्रेयांश शुक्ला, खुर्शीद अंसारी ने खिलाड़ी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

राज्य स्तरीय कुराश स्पर्धा में फैसल राइन, ऋषभ भोजक, राहुल भोजक, सुमित ठाकुर, सिरिल श्रीवास, सात्विक कुर्मी, चिन्ना कोरी, गौरव गुप्ता, सुजल रजक, विकास रैकवार ने कुराश स्पर्धा में प्रतियोगी के रूप में सराहनीय योगदान दिया।