किसी भी टारगेट को वेतन से लिंक करना अवैधानिक: जारी की गई विद्युत अभियंताओं की सैलरी

Gwalior electricity department

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में कनेक्शन निरीक्षण टारगेट को सैलरी से लिंक करने के कारण कंपनी के लगभग 400 विद्युत अधिकारियों कर्मचारियों की माह जून की सैलरी कंपनी प्रबंधन द्वारा रोके जाने पर अभियंता संघ के द्वारा प्रबंध संचालक को पत्र लिख कर वेतन रोके जाने को नियम विरुद्ध बताते हुए विरोध गया था। इसी तारतम्य में मा प्रबंध संचालक द्वारा अभियंता संघ को चर्चा हेतु बुलाया गया। 

इंजीनियर व्हीकेएस परिहार महासचिव अभियंता संघ के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुद्दे विस्तृत चर्चा की गई एवं प्रबंध संचालक द्वारा संघ के सुझाव को सकारात्मक रूप से लिया गया। साथ ही भविष्य में उक्त नीति में संशोधन करने का आश्वासन दिया गया है। वहीं रोकी गई सैलरी को जारी करने हेतु निर्देशित किया गया। संघ द्वारा किसी भी टारगेट को वेतन से लिंक करने को अवैधानिक बताते हुए इस पर विरोध जताया।

संघ द्वारा यह भी आश्वस्त किया गया की कंपनी हित में जो भी व्यावहारिक टारगेट कंपनी द्वारा दिया जाएगा मैदानी अधिकारी पूर्ण निष्ठा से प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। आज सभी बिजली इंजीनियरों की सैलरी रिलीज हुई, सभी अभियंताओं ने संगठन का धन्यवाद किया। प्रतिनिधि मंडल में इंजी जाहिद खान, इंजी. आरएनएस ठाकुर, इंजी. आशीष भटनागर, इंजी. जेएल तेजराज, इंजी. संजीव सिंह आदि उपस्थित थे।