Thursday, May 9, 2024
Homeएमपीभोपालमुख्यमंत्री डॉ यादव ने कलेक्टर्स को दिए वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित...

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कलेक्टर्स को दिए वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित फसल के तत्काल सर्वे करने के निर्देश

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में बीते चार दिनों से अलग-अलग हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। रविवार को भी दतिया और गुना जिले में तेज आंधी के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में रविवार को हुई असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि को लेकर संबंधित जिला कलेक्टरों को तत्काल सर्वे के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि हाल ही में कुछ जिलों में हुई ओलावृष्टि के दृष्टिगत सर्वेक्षण सहित प्रभावित किसानों को राहत के लिए आवश्यक कार्यवाही सम्पन्न की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को किसानों ने अतिवर्षा तथा ओलावृष्टि से आंशिक नुकसान की जानकारी दी है। प्रदेश में कुछ स्थानों से अतिवर्षा से फसलों के कुछ नुकसान के समाचार प्राप्त हुए हैं।

संबंधित समाचार