Saturday, May 4, 2024
Homeएमपीभोपालएमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई जिलों के अपर और डिप्टी कलेक्टर...

एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई जिलों के अपर और डिप्टी कलेक्टर बदले, देखें सूची

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 64 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसके साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो अधिकारियों का भी तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की गई। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को आदेश जारी किए हैं। इनमें हरदा के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर आशीष खरे और अलीराजपुर के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर योगेन्द्र मौर्य को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, जिन दो आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए उनमें गृह निर्माण मंडल में पदस्थ मुख्य प्रशासकीय अधिकारी बिदिशा मुखर्जी को पर्यटन विकास बोर्ड का अपर प्रबंध संचालक बनाया गया है, जबकि अशोकनगर के अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे को बालाघाट में अपर कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

वहीं, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की उप संचालक सविता झानिया को धार जिला पंचायत में सीईओ, संयुक्त परिवहन आयुक्त नरोत्तम प्रसाद भार्गव को ग्वालियर विकास प्राधिकरण में सीईओ, महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी को निवाड़ी में अपर कलेक्टर, मप्र सड़क विकास निगम के मुख्य महाप्रबंधक प्रदीप जैन को भोपाल विकास प्राधिकरण में सीईओ बनाया गया है।

ग्वालियर के भू अभिलेख एवं बंदोबस्त कार्यालय के संयुक्त आयुक्त अखिलेश कुमार जैन को गुना में अपर कलेक्टर बनाया गया है, जबकि सागर संभाग की क्षेत्रीय भू-अभिलेख उपायुक्त एकता जायसवाल को मंदसौर में अपर कलेक्टर, मुख्यमंत्री कार्यालय के उप सचिव महिप किशोर तेजस्वी को सतना जिला पंचायत में सीईओ और ग्वालियर के संयुक्त भू-अभिलेख आयुक्त मिलिंद कुमार नागदेवे को छतरपुर में अपर कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव प्रकाश सिंह चौहान को माध्यमिक शिक्षा मंडल में उप सचिव, खरगोन की संयुक्त कलेक्टर लक्ष्मी गामड़ को भू-प्रबंधन अधिकारी देवास, मप्र पर्यटन विकास निगम के मुख्य महाप्रबंधक ब्रजेश सक्सेना को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव, धार जिला पंचायत के सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में संयुक्त संचालक, मप्र वेयर हाउसिंग कारपोरेशन की महाप्रबंधक तृप्ति श्रीवास्तव को मप्र गृह निर्माण मंडल में मुख्य प्रशासकीय अधिकारी बनाया गया है।

छतरपुर के अपर कलेक्टर नवः शिवाय अरजरिया को भोपाल में राज्य शिष्टाचार अधिकारी, सिवनी की अपर कलेक्टर सुलेखा सुदेश उईके को नागरिक आपूर्ति निगम में महाप्रबंधक, सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव विनोद भार्गव को दतिया में अपर कलेक्टर, राज्य निर्वाचन आयोग की अवर सचिव स्वाति जैन को धर्मस्थ विभाग में अपर सचिव, पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत दयाकिशन शर्मा को पशुपालन विभाग में अवर सचिव, शाजापुर के संयुक्त कलेक्टर नरेन्द्र नाथ पाण्डे को इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त, सागर के संयुक्त कलेक्टर विनय द्विवेदी को सागर संभाग में राजस्व उपायुक्त, मंदसौर के संयुक्त कलेक्टर राकेश शर्मा को इंदौर सहकारी दुग्ध संघ में उप महाप्रबंधक, पदस्थापना के प्रतीक्षारत जीवन सिंह रजक को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में अपर सचिव, नरसिंहपुर की संयुक्त कलेक्टर पूजा तिवारी को जबलपुर विकास प्राधिकरण में भू-अर्जन अधिकारी, भोपाल के डिप्टी कलेक्टर अमन मिश्रा को मप्र पर्यटन विकास निगम में महाप्रबंधक, रायसेन की डिप्टी कलेक्टर अमृता गर्ग को शहडोल में संयुक्त कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

अपर कलेक्टर ओमप्रकाश सनोडिया का बालाघाट से अनूपपुर, अपर कलेक्टर रूपेश कुमार उपाध्याय का दतिया से सागर और अपर कलेक्टर चिरोंजीलाल चनाप का अनूपपुर से सिवनी, अपर कलेक्टर मुकेश कुमार शर्मा का गुना से अशोकनगर, डिप्टी कलेक्टर वंदना जैन का मुरैना से ग्वालियर, डिप्टी कलेक्टर राहुल चौहान का छतरपुर से मंदसौर तथा डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खरारी को बड़वानी से उज्जैन ट्रांसफर किया गया है।

संयुक्त कलेक्टर इकबाल मोहम्मद का भिंड से भोपाल, संयुक्त कलेक्टर कैलाश चंद्र परते का हरदा से रायसेन, संयुक्त कलेक्टर अविनाश रावत का रीवा से दमोह, संयुक्त कलेक्टर पीयूष भट्ट का दमोह से रीवा, संयुक्त कलेक्टर धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा का सतना से पन्ना, संयुक्त कलेक्टर बृज बिहारी लाल का ग्वालियर से दतिया, संयुक्त कलेक्टर प्रदीप कुमार सोनी का खरगोन से इंदौर, संयुक्त कलेक्टर कुमार शानू देवड़िया का खंडवा से हरदा, संयुक्त कलेक्टर रीता डेहरिया का दमोह से उमरिया, संयुक्त कलेक्टर भूपेन्द्र रावत का झाबुआ से बड़वानी, संयुक्त कलेक्टर रवि मालवीय का भिंड से गुना ट्रांसफर हुआ है।

इसके अलावा प्रभारी डिप्टी कलेक्टरों का तबादला हुआ है। इनमें सत्येन्द्र बैरवा का आगरमालवा से खरगोन, राजीव कहार का नरसिंहपुर से बैतूल, मनोज चौरसिया का उमिरया से नरसिंहपुर, अशोक अवस्था का पन्ना से दतिया, राजकुमार हलधर का नीमच से शाजापुर, प्रतिभा शर्मा का दतिया से मुरैना, दिगेश सांवले का गुना से खंडवा, कमलेश कुमार नीरज का जबलपुर से उमरिया, सुधाकर सिंह बघेल का बालाघाट से अनूपपुर, संजय कुमार शर्मा का रतलाम से झाबुआ, विजय कुमार सेन का टीकमगढ़ से सिवनी, स्वाति तिवारी का मंदसौर से आगर मालवा, संजय कुमार नागवंशी का अशोकनगर से पन्ना, इसरार अहमद खान का ग्वालियर से अशोकनगर, मुनव्वर खान का भोपाल से सागर, चंद्र सिंह धार्वे का इंदौर से नीमच, विनीता जैन का ग्वालियर से निवाड़ी, विवेक गुप्ता का बड़वानी से कटनी, महेन्द्र पटेल का सिवनी से नरसिंहपुर ट्रांसफर हुआ है।

टॉप न्यूज