सातवीं सब-जूनियर स्टेट कुराश प्रतियोगिता में संस्कारधानी जबलपुर की झोली में आए 7 पदक

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित हुई 7वीं सब-जूनियर स्टेट कुराश प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के 24 किलो भार वर्ग में मिती सिंह राजपूत ने स्वर्ण पदक, 32 किलो भार वर्ग में अक्षिता गोटिया ने स्वर्ण पदक, 36 किलो भार वर्ग में आयुषी गोटिया ने स्वर्ण पदक तथा बालक वर्ग के 35 किलो में भार वर्ग में वेदांत साहू ने स्वर्ण पदक जीता।

इसके अलावा 30 किलो भार वर्ग में निहाल लोधी ने रजत पदक, 40 किलो भार वर्ग में पार्थ सेन ने रजत पदक एवं 50 किलो भार वर्ग में प्रियांश सोनी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। चैंपियनशिप में मैनेजर की भूमिका विक्रम सिंह राजपूत ने निभाई।

एमेच्योर कुराश एसोसिएशन मध्य प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व विक्रम अवॉर्डी राजेश शाक्य, एमेच्योर कुराश एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष विवेक स्वामी व मध्यप्रदेश सचिव वह अंतरराष्ट्रीय रेफरी राहुल व्यास ने पदक पहनाकर खिलाड़ी को सम्मानित किया। इस अवसर पर जबलपुर जिला खेल अधिकारी आशीष पांडे, जबलपुर जिले के अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष गोविंद कुमार व कुराश एसोसिएशन जबलपुर के सचिव शशांक सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुर्शीद अंसारी, बल्लू पहलवान, श्रेयांश शुक्ला, राजेश सेन, राहुल भोजक, चिन्ना कोरी, ऋषभ भोजक, सात्विक कुर्मी, सिरिल श्रीवास, विकास रैकवार, निषभ सिंह ठाकुर, ललित ठाकुर, फैसल अंसारी, फैसल राईन, विकास सोनी, रविकांत चौबे, सतीष रैदास, शिवम दुबे, सनी दीक्षित, उदयभान सिंह, सुजय आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे और पदक प्राप्त करने वाले अपने साथी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

कुराश एसोसिएशन जबलपुर के सचिव शशांक सिंह ठाकुर ने बताया कि मेरिट खिलाड़ी 27 से 29 मार्च 2022 को झारखंड के धनबाद में आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। मध्य प्रदेश टीम बॉयज के कोच शशांक सिंह ठाकुर वह गर्ल्स टीम की कोच परिणिता मोरे नियुक्त किए गए हैं।