MPEBTKS की 10 साल की मेहनत लाई रंग, संघ ने मुख्यमंत्री को दिया साधुवाद 

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव एवं संघ पदाधिकारियों सदस्यों मध्य प्रदेश के 52 जिलों के संविदा कर्मचारियों की ओर से संविदा कर्मचारियों की मांग को पूरा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया।

हरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व 2013 में जब भारतीय जनता पार्टी का जन संकल्प पत्र लिखा जा रहा था, उस समय संघ के पूर्व महासचिव रमेश रजक के नेतृत्व में शाहजहानी पार्क से रैली निकालकर तत्कालीन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर को उनके कार्यालय में संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किए जाने को लेकर ज्ञापन पत्र सौंपा गया था।

उसके बाद से तकनीकी कर्मचारी संघ द्वारा सैकड़ों बार प्रदेश एवं केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों एवं जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन पत्र सौंपे गए। इसके अलावा संघ द्वारा तीन मांग को लेकर 145 दिनों तक मध्य प्रदेश के 52 जिलों में जन जागरण कर 265 ज्ञापन पत्र मंत्रियों, सांसदों, विधायकों एवं जन प्रतिनिधियों को सौंपे गए। इसके अलावा 21 से 24 जनवरी 2023 तक संघ द्वारा हड़ताल की गई। संघ को जानकारी लगते ही 4 जुलाई को भोपाल में संविदा कर्मचारियों का भला करने के लिए शासन द्वारा आमंत्रित किया गया।

वहीं संघ के आह्वान पर हजारों की तादाद में संविदा कर्मचारी भोपाल पहुंचे और संविदा कर्मचारियों की मांग को पूरा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को संघ के अजय कश्यप, मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, केएन लोखंडे, एसके मौर्या, इंद्रपाल सिंह, लखन सिंह, विनोद दास, पुरुषोत्तम पटेल, मुकेश पटेल, अमीन अंसारी, राजेश यादव आदि ने साधुवाद दिया।