मुख्यमंत्री से कहकर जल्द कराया जाएगा बिजली आउटसोर्स कर्मियों की मांगों का निराकरण 

टीकमगढ़ में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष पवन यादव ने आउटसोर्स कर्मी साथियों के साथ खरगापुर के भारतीय जनता पार्टी के विधायक और प्रदेश के राज्यमंत्री राहुल सिंह लोधी का भव्य स्वागत पुष्पहारों से किया एवं उनसे मांग की गई कि टीकमगढ़ के आउटसोर्स कर्मी जो लगभग 15 वर्षों से लगातार कार्य कर रहे हैं उनके जीवन एवं परिवार को सुरक्षित रखने के लिए मानव संसाधन नीति बनाई जावे। सभी आउटसोर्स कर्मचारियों का विद्युत कंपनियों में संविलियन किया जावे एवं ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जावे।

राज्य मंत्री राहुल सिंह लोधी का कहना है कि आप लोगों की मांग मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में जल्द से जल्द लाई जावेगी। इस दौरान संघ के शैलेंद्र सिसोदिया, गजेंद्र सिंह ठाकुर, अंकुर मिश्रा, सुरेंद्र राजपूत, शिवचरण, अब्दुल कुरैशी, भूपेंद्र सिंह चौहान, दर्शन मिश्रा, दिनेश सिंह ठाकुर, अरविंद दीक्षित, रामकिशोर चढ़ार, शरद यादव आदि उपस्थित रहे।

MPEBTKS ने किया कैबिनेट मंत्री का स्वागत

रीवा में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के द्वारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ला का उनके निवास स्थान कार्यालय में पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान एलके मिश्रा, रामायण , विनोद तिवारी, एनपी सिंह, अनिल बहादुर सिंह, बीके भारती, संजय सिंह चौहान, वैदेही शरण आदि उपस्थित थे।