WCRMS के प्रयासों से इंजीनियरिंग कर्मियों को मिली राहत, मुख्य ट्रेक अभियंता ने जारी किये निर्देश

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा ने मैहर में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हुये पेट्रोलमैन साथी ईश्वरी लाल के संदर्भ एवं ट्रेकमैन साथियों की समस्याओं को लेकर मुख्य ट्रेक अभियंता पमरे राजेश अरोरा से मुलाकात कर रोष प्रकट कर भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, की चेतावनी रेल प्रशासन को दी।

संयुक्त महामंत्री व संघ प्रवक्ता सतीश कुमार मंडल सचिव डीपी अग्रवाल ने बताया कि वार्ता के बाद निम्न मुद्दों पर सहमति बनी, जिसपर राजेश अरोरा ने तीनो मंडलो में वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय को तुरंत आदेश दिये। पेट्रोलमैन की 16 किमी की बीट के बजाये 12 किमी की जाये। पेट्रोलमैन के टूलकिट से 30 MM क्लोजर के अतिरिक्त बोझ से मुक्त किया जाये। पेट्रोलमैन, ट्रेकमैन साथियों की जोखिम भरी कार्यशैली को देखते हुये नियमानुसार रेस्ट दिया जाये। ज्ञात हो की उक्त मुद्दो पर पूर्व में भी संघ मुख्यालय पीएनएम में सहमति बनी थी। परंतु अज्ञात कारणों से निर्णय का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा था।

उक्त निर्णय से इंजीनियरिंग कर्मियों व संघ के मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला, अनुज तिवारी, अवधेश तिवारी, डीएन यादव, आरए सिंह, रोशन यादव, एसआर बाउरी, कुलदीप परसाई, जेपी मीना, हर्ष वर्मा, संदीप श्रोती, धीरेन्द्र मिश्रा, रुपेश गुप्ता, बॉबी धौलपुरी, मंदीप सिंह, आरएस कलसी, तरुण बत्रा, जयराम सिंह, लेखराज बैरवा, अनिल चौबे, संतोष त्रिवेणी, दीपक केसरी, श्यामकला, संजय चौधरी, रफैल जैकब, अफजल हाशमी, शेख मुनीर खान आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।