Sunday, March 15, 2026
Homeखेलनामीबिया मैच से बाहर हुए Abhishek Sharma, ड्रेसिंग रूम वीडियो में बोले

नामीबिया मैच से बाहर हुए Abhishek Sharma, ड्रेसिंग रूम वीडियो में बोले

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में तबीयत खराब होने के कारण नहीं खेल पाए थे। कप्तान Suryakumar Yadav ने मैच के बाद जानकारी दी थी कि अभिषेक पूरी तरह फिट नहीं हैं। अब 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले उनकी उपलब्धता को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

हालांकि अभी तक उनकी फिटनेस पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने फैंस को थोड़ी राहत जरूर दी है। यह वीडियो ड्रेसिंग रूम का बताया जा रहा है, जिसमें अभिषेक शर्मा आराम से बैठे नजर आ रहे हैं।

वीडियो में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह उनसे पूछते हैं, “आप कैसे हो?” इस पर अभिषेक मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, “दाल-चावल अच्छा है।” उस समय वह खाना खा रहे थे। आगे जब अर्शदीप ने उनकी तबीयत के बारे में दोबारा पूछा तो अभिषेक ने साफ कहा, “मैं ठीक हूं।”

वीडियो से संकेत मिलता है कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले में वह पूरी तरह फिट होकर मैदान पर उतरेंगे या नहीं, इस पर अभी अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट ही करेगा।

Related Articles

Latest News