Friday, April 24, 2026
HomeखेलT20 World Cup 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका

T20 World Cup 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को करारा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज और पूर्व कप्तान पैट कमिंस चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के लिए अपने स्क्वाड की फाइनल सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल दो बदलाव किए गए हैं।

बैक इंजरी बनी कमिंस के बाहर होने की वजह

पैट कमिंस को पीठ (बैक) में गंभीर चोट लगी है। वे हाल ही में एशेज सीरीज 2025-26 के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में खेले थे, लेकिन उसी दौरान उनकी पुरानी चोट दोबारा उभर आई। मेडिकल सलाह के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें टी20 विश्व कप से बाहर रखने का फैसला किया।

बेन ड्वार्शुइस को मिला मौका

कमिंस की जगह तेज गेंदबाज बेन ड्वार्शुइस को ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में शामिल किया गया है। यह उनके करियर का एक बड़ा मौका माना जा रहा है।

मैथ्यू शॉर्ट बाहर, रेनशॉ की एंट्री

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा बदलाव बल्लेबाजी विभाग में किया है। मैथ्यू शॉर्ट को स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह मैथ्यू रेनशॉ को टीम में शामिल किया गया है।

हेजलवुड फिट, डेविड और एलिस को राहत

टीम के लिए राहत की खबर यह है कि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को पूरी तरह फिट घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा टिम डेविड और नाथन एलिस को भी स्क्वाड में बरकरार रखा गया है। इससे पहले आशंका जताई जा रही थी कि ये दोनों खिलाड़ी विश्व कप से पहले फिट नहीं हो पाएंगे।

Related Articles

Latest News