मध्य प्रदेश मे खेलों का महाकुंभ भोपाल में आयोजित होगा, इसमें पूरे प्रदेश के 1 लाख से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। खेलो एमपी यूथ गेम्स का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम 27 जनवरी शाम 6:00 बजे टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी खेल मंत्री विश्वास सारंग ने दी।
इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से भोपाल में आयोजित होने वाले खेलों का शुभारंभ होगा इस कार्यक्रम में कैलाश खेर की प्रस्तुति के साथ-साथ मुंबई के कलाकारों के द्वारा खेलों पर आधारित शो एवं नृत्य नाटिका का मंचन इंडियाज गॉट टैलेंट के कलाकारों द्वारा किया जाएगा।
इसे लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने टी टी नगर स्टेडियम पहुंचकर किया। इसके पूर्व खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात मैं गणतंत्र को मजबूत बनाने पर ,सफाई एवं पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से संदेश को खिलाड़ियों के साथ टी टी नगर स्टेडियम में सुना।











