Thursday, October 22, 2026
Homeखेलपूर्व चैंपियन स्टान वावरिंका को मिला वाइल्डकार्ड, जाने यहाँ

पूर्व चैंपियन स्टान वावरिंका को मिला वाइल्डकार्ड, जाने यहाँ

मेलबर्न,(हि.स.)। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के लिए पूर्व चैंपियन स्टान वावरिंका को वाइल्डकार्ड प्रदान किया गया है। यह वावरिंका का प्रोफेशनल टेनिस करियर का आखिरी सत्र होगा, जिसके बाद वह संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं।

टूर्नामेंट के आयोजकों ने शुक्रवार को घोषणा की कि अंतिम तीन वाइल्डकार्ड तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता वावरिंका के अलावा ऑस्ट्रेलिया के जॉर्डन थॉम्पसन और क्रिस ओ’कॉनेल को दिए गए हैं।

स्विट्ज़रलैंड के 40 वर्षीय वावरिंका ने अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब साल 2014 में मेलबर्न में जीता था। उसी सत्र में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व रैंकिंग में करियर की सर्वोच्च तीसरी पायदान हासिल की थी। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलियन ओपन में दो बार सेमीफाइनल तक भी पहुंचे थे।

वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 156वें स्थान पर काबिज वावरिंका ने वाइल्डकार्ड मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा,“अपने टूर के आखिरी साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलकर करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

वावरिंका की वापसी से ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में अनुभव और भावनाओं का खास मिश्रण देखने को मिलेगा, जहां टेनिस प्रशंसकों को एक महान खिलाड़ी को अंतिम बार ग्रैंड स्लैम मंच पर खेलते देखने का मौका मिलेगा।

Related Articles

Latest News