मुंबई से सामने आई एक खबर ने क्रिकेट और एंटरटेनमेंट जगत में हलचल मचा दी है। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा का रिश्ता अब किसी से छुपा नहीं है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और कई पब्लिक इवेंट्स में साथ नजर आ चुके हैं।
इन दिनों हार्दिक टी20 वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं, लेकिन इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हार्दिक होटल की गैलरी में बाथरोब पहने मोबाइल पर बात करते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ माहिका शर्मा भी नजर आ रही हैं, जबकि होटल स्टाफ आगे-आगे रास्ता दिखाता दिख रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी फैन ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।
2025 में किया था रिश्ता कंफर्म
हार्दिक पांड्या ने साल 2025 में माहिका शर्मा के साथ अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक रूप से स्वीकार किया था। हाल ही में उन्होंने अपनी टी20 जीत अपनी पार्टनर को समर्पित करते हुए उनकी जमकर तारीफ की।
हार्दिक ने कहा कि उनकी सफलता का बड़ा श्रेय उनके करीबियों को जाता है, खासतौर पर उनकी पार्टनर को। उन्होंने लिखा,
“मेरी जिंदगी में जब से वह आई हैं, उन्होंने मुझे हमेशा बेहतरीन सपोर्ट दिया है। उनके आने के बाद से मेरी जिंदगी में कई अच्छी चीजें हुई हैं। मैं हमेशा ईमानदार और वास्तविक रहा हूं, और यही चीज मुझे आगे बढ़ने में मदद करती है।”
‘दूसरों की सोच मायने नहीं रखती’
हार्दिक ने आगे कहा कि वह अपनी जिंदगी को बनावटी तरीके से पेश नहीं करते। उनके लिए यह मायने नहीं रखता कि लोग क्या सोचते हैं, बल्कि यह अहम है कि वह अंदर से कैसा महसूस करते हैं।
उन्होंने साफ किया कि अब उनका फोकस सिर्फ खेल का आनंद लेने और मैदान पर हर पल को जीने पर है। उनका मकसद अपनी जिंदगी में लगातार बेहतर और बड़ा बनना है।











