Thursday, October 22, 2026
Homeखेलअंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 के लिए आईसीसी ने घोषित किये...

अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 के लिए आईसीसी ने घोषित किये मैच अधिकारी

नई दिल्ली,(हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होने वाले आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी है। इस टूर्नामेंट में एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल से 17 अंपायर और 4 मैच रेफरी अपनी सेवाएं देंगे।

इस विश्व कप में 13 विभिन्न देशों के मैच अधिकारी शामिल होंगे, जिनमें मेजबान देश जिम्बाब्वे के दो अंपायर भी शामिल हैं। जिम्बाब्वे के लिए तीनों प्रारूपों में 21 मैच खेल चुके फॉर्स्टर मुटिज़्वा के साथ उनके हमवतन इनो चाबी भी अंपायरों की सूची में हैं। अन्य प्रमुख अंपायरों में वेस्टइंडीज के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डाइटन बटलर और इंग्लैंड के ग्राहम लॉयड शामिल हैं। खास बात यह है कि ग्राहम लॉयड के पिता डेविड लॉयड स्वयं एक प्रसिद्ध अंपायर रह चुके हैं और बाद में एक चर्चित क्रिकेट ब्रॉडकास्टर बने।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा, “आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच है, लेकिन यह उभरते मैच अधिकारियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। हमें उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट उनके अंपायरिंग करियर को नई दिशा देगा।”

आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 के मैच अधिकारी

अंपायर: अहमद शाह दुर्रानी (अफगानिस्तान), एडन सीवर (आयरलैंड), कोरी ब्लैक (न्यूजीलैंड), डाइटन बटलर (वेस्टइंडीज), फैसल अफरीदी (पाकिस्तान), फॉर्स्टर मुटिज़्वा (जिम्बाब्वे), ग्राहम लॉयड (इंग्लैंड), इनो चाबी (जिम्बाब्वे), लुबाबालो गकुमा (दक्षिण अफ्रीका), मसुदुर मुकुल (बांग्लादेश), नितिन बाठी (नीदरलैंड्स), प्रगीथ रंबुकवेला (श्रीलंका), रसेल वॉरेन (इंग्लैंड), शॉन हेग (न्यूजीलैंड), शॉन क्रेग (ऑस्ट्रेलिया), वीरेंद्र शर्मा (भारत), ज़ाहिद बसराथ (वेस्टइंडीज)।

मैच रेफरी:

डीन कॉस्कर (इंग्लैंड), ग्रेम ला ब्रॉय (श्रीलंका), नीयामुर रहमान (बांग्लादेश), प्रकाश भट्ट (भारत)।

Related Articles

Latest News