Thursday, October 22, 2026
Homeखेलबीसीए स्टेडियम के लिए 49.61 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर

बीसीए स्टेडियम के लिए 49.61 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर

 (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) राज्य क्रिकेट संघों को स्टेडियम के विकास के लिए सब्सिडी प्रदान करता है। इसी क्रम में बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के लिए लंबित पड़ी बीसीए स्टेडियम की सब्सिडी को मंजूरी मिल गई है। अब यह पूरी राशि बीसीए को प्राप्त होगी।

हाल ही में बीसीए की 85वीं वार्षिक आम सभा (AGM) आयोजित हुई थी, जिसमें सदस्यों ने सभी प्रस्तावों को बहुमत से मंजूरी दी। नियमों के तहत बीसीए ने आवश्यक दस्तावेज बीसीसीआई को सौंप दिए थे। बीसीए के अनुसार, बीसीसीआई ने बीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास हेतु लंबित सब्सिडी राशि ₹49,61,59,912 + जीएसटी स्वीकृति दे दी है।

बीसीए का कहना है कि यह राशि स्टेडियम के संचालन, सुविधाओं के आधुनिकीकरण और भविष्य की योजनाओं को और मजबूत करेगी। बीसीए अध्यक्ष प्रणव अमीन ने कहा, “यह रिम्बर्समेंट हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आगामी अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच की तैयारियों के बीच हमारी प्राथमिकता एक आधुनिक, सुगम और खिलाड़ियों तथा दर्शकों को उत्कृष्ट अनुभव देने वाला स्टेडियम विकसित करना है।”

Related Articles

Latest News