Saturday, April 18, 2026
Homeखेलटी20 वर्ल्ड कप: भारत का विस्फोटक प्रदर्शन, 6 बल्लेबाजों ने बनाया अनोखा...

टी20 वर्ल्ड कप: भारत का विस्फोटक प्रदर्शन, 6 बल्लेबाजों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। चेपॉक में खेले गए इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट पर 256 रन ठोक दिए, जो टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

इस मुकाबले में टीम इंडिया के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी टीम के छह बल्लेबाजों ने 20 से ज्यादा रन बनाए और सभी का स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर रहा।


तूफानी अंदाज में बरसे भारतीय बल्लेबाज
टॉस गंवाने के बाद Sanju Samson और Abhishek Sharma ने पारी की शुरुआत की। सैमसन ने पहले ही ओवर में छक्का जड़कर आक्रामक तेवर दिखाए और 15 गेंदों में 24 रन (स्ट्राइक रेट 160) बनाकर आउट हुए।
इसके बाद अभिषेक शर्मा और Ishan Kishan ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े। ईशान ने 38 रन (स्ट्राइक रेट 158.33) की तेज पारी खेली, जबकि अभिषेक ने 50 रन की पारी में चार चौके और चार छक्के जड़ते हुए 183.33 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
कप्तान Suryakumar Yadav ने भी 13 गेंदों में 33 रन (स्ट्राइक रेट 253) ठोककर पारी को रफ्तार दी। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए।
अंतिम ओवरों में Hardik Pandya और Tilak Varma ने गेंदबाजों की जमकर खबर ली। हार्दिक ने 23 गेंदों में नाबाद 50 रन (दो चौके, चार छक्के) बनाए, जबकि तिलक ने 16 गेंदों में नाबाद 44 रन (तीन चौके, चार छक्के) जड़कर भारत को 250 के पार पहुंचाया।

सेमीफाइनल की राह पर टीम इंडिया
जिम्बाब्वे के खिलाफ इस बड़ी जीत के साथ भारत के सुपर-8 में दो अंक हो गए हैं। अब टीम की नजर अपने आखिरी मुकाबले पर है। अगर भारत वेस्टइंडीज को हराने में सफल रहता है, तो सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का हो जाएगा।
इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका पहले ही टॉप-4 में अपनी जगह बना चुके हैं, जबकि भारत अब मजबूत स्थिति में पहुंच गया है।
Related Articles

Latest News