Saturday, June 6, 2026
HomeखेलYuzvendra Chahal नए ऐड को लेकर विवादों में ‘शुगर डैडी,’ रेफरेंस पर...

Yuzvendra Chahal नए ऐड को लेकर विवादों में ‘शुगर डैडी,’ रेफरेंस पर सोशल मीडिया में मचा बवाल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि एक प्रमोशनल ऐड है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

चहल पिछले साल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में थे। उन्होंने 2024 में अपनी पत्नी Dhanashree Verma से आपसी सहमति से तलाक लिया था। तलाक की अंतिम सुनवाई के दौरान ‘Be Your Own Sugar Daddy’ लिखी टी-शर्ट पहनने पर भी वह चर्चा में आए थे। यह वाक्यांश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

नए ऐड में फिर उठा ‘शुगर डैडी’ मुद्दा

अब माइक्रो-ड्रामा प्लेटफॉर्म StoryTV के साथ एक सहयोग में चहल को ‘चीफ स्टोरी ऑफिसर’ के रूप में पेश किया गया है। ऐड के एक सीन में उनके केबिन की दीवार पर ‘Zero Sugar (Daddy) Diet’ लिखा नजर आता है। वहीं एक अन्य दृश्य में वह एक स्टार कपल के तलाक और गुजारा भत्ते पर चर्चा करते दिखते हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स इसे उनके निजी जीवन और तलाक से जोड़कर देख रहे हैं। कई लोगों का आरोप है कि चहल अपने डिवोर्स को मार्केटिंग टूल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया

रेडिट और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने इस कैंपेन को ‘बिलो द लाइन’ और ‘डिसगस्टिंग’ बताया। कुछ ने लिखा कि निजी रिश्तों को विज्ञापन में भुनाना गलत संदेश देता है, जबकि अन्य ने इसे आत्मसम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया।

2020 में शादी, 2024 में अलगाव

चहल और धनाश्री वर्मा ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। 2022 से दोनों अलग रह रहे थे और 2024 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया। दोनों ने संयुक्त बयान जारी कर अलग होने की पुष्टि की थी, हालांकि अलगाव की वजह सार्वजनिक नहीं की गई।

फिलहाल यह नया ऐड सोशल मीडिया पर बहस का विषय बना हुआ है, और क्रिकेटर को समर्थन व आलोचना—दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

Related Articles

Latest News