Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। Samsung का बीते साल लॉन्च हुआ फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 5G इस वक्त भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
इस फोन पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से प्रभावी कीमत काफी कम हो रही है। Samsung Galaxy S25 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
effective price
Samsung Galaxy S25 5G का 12GB/256GB वेरिएंट अमेजन पर में लिस्ट किया गया है। जबकि बीते साल जनवरी में 80,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं बैंक ऑफर में HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 2500 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 64,243 रुपये हो जाएगी।
इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर रुपये तक बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।
Specifications
6.2 इंच की फुल एचडी प्लस Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Galaxy S25 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 146.9 मिमी, चौड़ाई 70.5 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 162 ग्राम है।
camera setup
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S25 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, ड्यूल सिम सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 शामिल है।









