Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyसिवनी के बाद अब सागर में ट्रेनर एयरक्राफ्ट कैश, लैडिंग करते वक्त...

सिवनी के बाद अब सागर में ट्रेनर एयरक्राफ्ट कैश, लैडिंग करते वक्त बिगड़ा संतुलन

सागर। एमपी के सिवनी में दो दिन पहले टै्रनर विमान कै्रश होने के बाद आज सागर स्थित ढाना हवाई पट्टी पर दोपहर तीन बजे के लगभग ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। लैंडिंग के समय संतुलन बिगडऩे के कारण एयरक्राफ्ट की नोज जमीन से आ टकराई। हवाई पट्टी पर मौजूद कर्मचारियों ने देखा तो दौड़कर पहुंचे और पायलट को बाहर निकाला। एम्बुलेंस से मेडिकल रूम लेकर आए। पायलट खतरे से बाहर है।

चाइम्स एविएशन एकेडमी के कर्मचारियों का कहना था कि लैंडिंग के वक्त पायलट का एयरक्राफ्ट से नियंत्रण छूट गया। वह एक तरफ झुककर रनवे से नीचे आकर क्रैश हो गया। हादसे के वक्त ढाना हवाई पट्?टी से सड़क दुर्घटना में घायल एक जवान को एयरलिफ्ट किया जा रहा था। इसकी वजह से जिला प्रशासन के अधिकतर अधिकारी मौके पर मौजूद थे। एम्बुलेंस भी वहीं खड़ी थी। इससे ट्रेनी पायलट को हवाई पट्टी के पास बने मेडिकल रूम में भिजवाया गया। एविएशन एकेडमी के अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

दो दिन पहले सिवनी में क्रैश हुआ था एयरक्राफ्ट-

गौरतलब है कि 8 नवंबर को सिवनी में एक ट्रेनर विमान 33 केवी हाई वोल्टेज बिजली लाइन से टकराकर क्रैश हो गया था। ट्रेनर पायलट अजित एंथोनी और ट्रेनी पायलट अशोक छाबड़ा घायल हो गए थे। रेड बर्ड एविएशन कंपनी के इस विमान ने सुकतरा हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी। लैंडिंग के दौरान बादलपार सब स्टेशन की 33 केवी लाइन के निचले हिस्से से विमान का पंख टकरा गया। टक्कर होते ही तेज धमाका हुआ और तारों से चिंगारियां निकलने लगीं। लहराता हुआ विमान खेत में जा गिरा।

Related Articles

Latest News