HomeTechnologyप्रीमियम फीचर्स के साथ बजट रेंज में लॉन्च हुआ Alcatel V3 Pro

प्रीमियम फीचर्स के साथ बजट रेंज में लॉन्च हुआ Alcatel V3 Pro

फ्रेंच स्मार्टफोन निर्माता अल्काटेल ने भारत में प्रीमियम फीचर्स के साथ अपना नया स्मार्टफोन Alcatel V3 Pro लॉन्च कर दिया है। अल्काटेल ने Alcatel V3 Pro स्मार्टफोन में TCL की NXTPAPER डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा Alcatel V3 Pro में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,200mAh की बैटरी दी गई है।

अल्काटेल ने भारत में Alcatel V3 Pro के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला एक ही वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी स्मार्टफोन पर 2 हजार का डिस्काउंट भी देगी, Alcatel V3 Proकी सेल 2 जून से शुरू होगी, जिसे ​ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

Alcatel V3 Pro Features

Alcatel V3 Pro को Matcha Green और Metallic Grey कलर ऑप्शन में उतारा गया है। Alcatel V3 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की HD+ NXTPAPER LCD डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले पर 2.5D ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है। इसके साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

Alcatel V3 Pro Features Camera

Alcatel V3 Pro के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो मैक्रो शॉट्स भी ले सकता है, इसके साथ 5MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट पर 8MP का कैमरा दिया गया है।

Related Articles

Latest News