इयरफोन और स्मार्टवॉच बनाने वाली कंपनी बोट ने अपनी नई स्मार्टवॉच Storm Infinity Plus भारत में लॉन्च कर दी है। boAt की नई स्मार्टवॉच में 680mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, कंपनी का दावा है कि नॉर्मल यूज में करीब 30 दिन और हेवी यूज़ में भी 20 दिन तक चल सकती है। इसके अलावा नई स्मार्टवॉच 60 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।
boAt Storm Infinity Plus को Active Black, Cherry Blossom, Deep Blue और Cool Grey जैसे क्लासिक कलर ऑप्शन के साथ उतारा गया है। वहींNylon Strap वाले वैरिएंट को Sports Black और Sports White कलर ऑप्शन के साथ उतारा गया है।
boAt Storm Infinity Plus के फीचर्स
boAt Storm Infinity Plus 1.96 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है, जो 480 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आएगा। इसमें क्राउन दिया गया है जिससे नेविगेशन और स्क्रॉलिंग हो सकती है। इसमें नया नायलॉन स्ट्रैप भी है जो स्पोर्टी लुक देता है। डस्ट, स्वेट और स्प्लैश के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।
boAt Storm Infinity Plus में Bluetooth कॉलिंग फीचर भी दिया गया है। कॉलिंग के लिए माइक और स्पीकर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें कॉल लॉग, डायल पैड और फेवरेट कॉन्टैक्ट्स को भी जोड़ कर सकते हैं। साथ ही इसमें हेल्थ ट्रैकिंग के लिए हार्ट रेट, SpO2, स्लीप, स्ट्रेस के साथ मेंस्ट्रुअल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
boAt Storm Infinity Plus में नोटिफिकेशन, क्विक रिप्लाय, SOS, Find My Phone, म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल, अलार्म, कैलेंडर, कैलकुलेटर और गेम्स भी दिए गए हैं। एक इनबिल्ट वॉइस असिस्टेंट भी है, जिससे बोलकर सब कंट्रोल कर सकते हैं।
boAt Storm Infinity Plus की कीमत
boAt Storm Infinity Plus का Silicon Strap वाला वैरिएंट की कीमत 1,199 रुपये और Nylon Strap वाले वैरिएंट की कीमत 1,399 रुपये रखी गई है। इसे boat-lifestyle.com और Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है।








