Friday, October 23, 2026
HomeTechnology7000mAh बैटरी 80W SUPERVOOC चार्जिंग वाले Oppo K13 5G स्मार्टफोन पर भारी...

7000mAh बैटरी 80W SUPERVOOC चार्जिंग वाले Oppo K13 5G स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट

Oppo K13 5G स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर: ओप्पो के लेटेस्ट AI फीचर्स वाले स्मार्टफोन Oppo K13 5G पर शानदार डिस्काउंट ऑफर चल रहा है।

Oppo K13 5G डिस्काउंट ऑफर

22,999 रुपये में लॉन्च हुआ Oppo K13 5G का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वैरिएंट 17,999 रुपये में मिल रहा है, वहीं 24,999 रुपये में लॉन्च हुआ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वैरिएंट 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर चल रहे बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर में पुराने फोन के बदले आधी से भी कम कीमत में खरीदने का मौका मिल सकता है, साथ ही नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प उपलब्ध है।

Oppo K13 5G में लेटेस्ट AI फीचर्स दिए गए हैं, साथ ही वेट हैंड टच और ग्लव मोड फीचर भी मिलता है। स्मार्टफोन में गेमिंग परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए वेपर कूलिंग (VC) चेंबर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में IP65 रेटिंग दी गई है, इससे धूल और पानी से बचाव होता है। इसमें Android 15 पर आधारित ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

Oppo K13 5G के फीचर्स

Oppo K13 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला 6.7 इंच का HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज दी गई है।

Oppo K13 5G का कैमरा

Oppo K13 5G के बैक में 50MP और 2MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, साथ ही फ्रन्ट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Oppo K13 5G की बैटरी

Oppo K13 5G में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 7,000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है।

Related Articles

Latest News