Oppo : अगर आप लंबी बैटरी लाइफ और दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Oppo Reno 15c आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है। जनवरी 2026 में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। वहीं, Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर फोन को स्मूथ और तेज परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
खास बात यह है कि Oppo Reno 15c इस समय अपनी MRP से काफी कम कीमत पर उपलब्ध है। कंपनी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की ओर से आकर्षक डिस्काउंट के साथ कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है, जिससे इसकी डील और ज्यादा फायदे का सौदा बन जाती है। ऐसे में कम बजट में प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए यह ऑफर किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है।
Oppo : धमाकेदार ऑफर
इस फोन को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर 42,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Vijay Sales ने फोन को 2% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसे 1 हजार रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। यानी फोन सीधे तौर पर 41,999 रुपये में खरीद सकते हैं। लेकिन असली ऑफर अब शुरू होता है। विजय सेल्स ने एक धांसू बैंक ऑफर फोन के साथ दिया है।
Oppo Reno 15c बैंक ऑफर
Oppo Reno 15c को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो इससे भी भारी छूट मिल सकती है। अगर आप फोन को SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से EMI पर खरीदते हैं तो फोन पर 4200 रुपए तक ता भारी छूट पा सकते हैं। यानी बैंक ऑफर लगाने के बाद इस फोन का प्रभावी डिस्काउंट 5200 रुपये हो जाता है। यह इस फोन की सबसे कम कीमत है।
Oppo Reno 15c खासियत
Oppo Reno 15c में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, फोन में 2372×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। फोन में ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया गया है।
Oppo Reno 15c कैमरे का बात करें तो –
ओप्पो के Reno 15c 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Oppo Reno 15c सुपर पॉवरफुल बैटरी से लैस है –
यह फोन 7,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 158.18 मिमी, चौड़ाई 74.93 मिमी, मोटाई 8.14 मिमी और वजन 195 ग्राम है।










