Friday, April 24, 2026
HomeTechnology50MP ट्रिपल कैमरा वाले Motorola Edge 60 Pro की फर्स्ट डे सेल...

50MP ट्रिपल कैमरा वाले Motorola Edge 60 Pro की फर्स्ट डे सेल में मिल रहा है 7 हजार तक का कैशबैक

स्मार्टफोन निर्माता  Motorola ने अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Pro भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Motorola Edge 60 Pro के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी है। वहीं Motorola Edge 60 Pro के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये रखी है। Motorola Edge 60 Pro स्मार्टफोन सेल आज 12 बजे से ई-कामर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर शुरू हो रही है।

फ्लिपकार्ट सेल में Motorola Edge 60 Pro स्मार्टफोन में जहां बैंक ऑफर्स के तहत 5 प्रतिशत का कैशबैक दिया जाएगा, वहीं स्पेशल ऑफर्स के तहत 7000 रुपये तक कैशबैक दिया जाएगा, जिसके बाद इस समर्टफोन को काफी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा।

Motorola Edge 60 Pro के स्पेसिफिकेशन

Motorola Edge 60 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एक्स्ट्रीम प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 6.7 इंच का 1.5K 10-bit pOLED डिस्प्ले दिया गया है जो एचडीआर10 प्लस और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आएगा। Motorola Edge 60 Pro के डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 160.69 मिमी, चौड़ाई 73.06 मिमी, मोटाई 8.24 मिमी और वजन 186 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस,यूएसबी टाइप सी पोर्ट और NFC शामिल है।

Motorola Edge 60 Pro का कैमरा

Motorola Edge 60 Pro के  बैक पैनल में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 700C कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फोटो फोकस अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.0 अपर्चर, OIS सपोर्ट और 50x सुपर जूम के साथ 10 मेगापिक्सल 3x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पैनल में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Motorola Edge 60 Pro की बैटरी

Motorola Edge 60 Pro में 90 वॉट टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही Motorola Edge 60 Pro स्मार्टफोन 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

Related Articles

Latest News