HomeTechnologyHonor ने लॉन्च किया बैटरी का बादशाह, मजबूत बॉडी के साथ Launch

Honor ने लॉन्च किया बैटरी का बादशाह, मजबूत बॉडी के साथ Launch

Honor ने चीन के बाजार में अपनी Play सीरीज का नया स्मार्टफोन Honor Play 11 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड और दमदार फीचर्स वाला फोन चाहते हैं। Honor Play 11 की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 8,300mAh की बैटरी है।

इसके साथ फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित MagicOS 10.0 पर काम करता है। कंपनी ने इसमें एक अलग AI बटन भी दिया है, जिसके जरिए कई स्मार्ट फीचर्स को तुरंत एक्सेस किया जा सकता है। फोन को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिली है, जिससे इसकी ड्यूरेबिलिटी पर कंपनी का फोकस साफ नजर आता है।

20 हजार रुपये के करीब शुरुआती कीमत

Honor Play 11 को चीन में तीन कॉन्फिगरेशन  में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की शुरुआती कीमत 1,399 युआन है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 20,000 रुपये बैठती है। वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,449 युआन यानी करीब 20,600 रुपये है।

सबसे ज्यादा स्टोरेज वाले 8GB RAM और 256GB मॉडल की कीमत 1,749 युआन यानी लगभग 25,000 रुपये रखी गई है। फोन को Desert Gold, Mist Purple, Meteor Silver और Phantom Black जैसे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फिलहाल कंपनी ने भारत या ग्लोबल मार्केट में इसके लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

120Hz डिस्प्ले के साथ बड़ी स्क्रीन

Honor Play 11 में 6.872 इंच का TFT LCD डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1592 x 720 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक इसकी HBM मोड में पीक ब्राइटनेस 1,020 निट्स तक पहुंचती है। डिस्प्ले में DC Dimming और Eye Comfort Mode जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा नेचुरल लाइट जैसा डिस्प्ले मोड भी मौजूद है, जिसका मकसद लंबे समय तक स्क्रीन देखने के दौरान आंखों पर पड़ने वाले असर को कम करना है।

Snapdragon 4 Gen 4 और Android 16

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 6GB और 8GB RAM के साथ खरीदा जा सकता है, जबकि स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB विकल्प मिलते हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Honor Play 11 Android 16 पर आधारित MagicOS 10.0 पर चलता है।

फोन में साइड में दिया गया डेडिकेटेड AI बटन इसकी खास खूबियों में से एक है। एक क्लिक के जरिए पॉप-अप विंडो हटाने के अलावा Honor Any Door, रिमोट असिस्टेंस और AI फेस-स्वैप डिटेक्शन जैसे फीचर्स को भी एक्सेस किया जा सकता है।

50MP कैमरा से होगी फोटोग्राफी

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor Play 11 के रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस कैमरे का अपर्चर f/1.8 है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा सेटअप को कंपनी ने रोजमर्रा की फोटोग्राफी और सोशल मीडिया इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया है।

8,300mAh बैटरी और 45W चार्जिंग

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। Honor Play 11 में 8,300mAh की बैटरी दी गई है, जबकि इसकी रेटेड कैपेसिटी 7,900mAh है। फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर फोन का इस्तेमाल दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है। इतनी बड़ी बैटरी की वजह से फोन लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए खास विकल्प बन सकता है।

पानी और धूल से बचाने के लिए IP69K

Honor Play 11 को कंपनी ने मजबूत बॉडी के साथ तैयार किया है। स्मार्टफोन को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। कंपनी के मुताबिक फोन को SGS Gold Label पांच-स्टार ड्रॉप और कंप्रेशन रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिला है। लैब टेस्टिंग में इसे करीब 2.5 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने की स्थिति में टेस्ट किया गया है। हालांकि कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह कोई प्रोफेशनल वाटरप्रूफ डिवाइस नहीं है और समय के साथ फोन की वॉटर रेजिस्टेंस प्रभावित हो सकती है।

400 फीसदी तक तेज आवाज का दावा

Honor Play 11 में स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें हाई-वॉल्यूम मोड भी मिलता है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि इससे सामान्य मोड की तुलना में ऑडियो आउटपुट 400 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, डुअल Nano-SIM, Wi-Fi 5, Bluetooth 4.2, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन का वजन 216.5 ग्राम और मोटाई 8.30mm है।

Related Articles

Latest News