स्मार्टफोन निर्माता नथिंग अपने अनूठे डिजाइन वाले स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है। Nothing अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (3) 1 जुलाई को लॉन्च करने जा रहा है। भारत में Nothing Phone (3) स्मार्टफोन की बिक्री Flipkart के माध्यम से की जाएगी।
इस बीच Nothing Phone (3) की कीमतें लीक होने की बात कही जा रही है, लीक्स के अनुसार यूके में कीमत £800 (करीब 92,500 रुपये) और यूएस में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की कीमत $799 (करीब 68,400 रुपये) और 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की कीमत $899 (करीब 77,000 रुपये) हो सकती है।
भारत में अनुमानित कीमत
भारत में Nothing Phone (3) स्मार्टफोन की अनुमानित कीमत ₹60,000 से ₹70,000 के बीच रह सकती है।
सबसे बड़ा बदलाव
पहले वाले Nothing Phones में Glyph Interface था, लेकिन इस बार इसकी जगह Dot Matrix डिज़ाइन देखने को मिलेगा, जिससे स्मार्टफोन बैक पैनल पर लाइट्स के बजाय ग्रिड-बेस्ड डिस्प्ले या नोटिफिकेशन इंटिग्रेशन दिया जा सकता है।
क्या होगा खास
- 16GB RAM और 512GB स्टोरेज, जो इसे सबसे प्रीमियम Nothing स्मार्टफोन बनाता है।
- स्मार्टफोन के बैक पैनल पर Dot Matrix डिज़ाइन।
- True Flagship स्मार्टफोन।











