Friday, October 23, 2026
HomeTechnologyदेशी कंपनी Lava ने बेहद सस्ते में लॉन्च किए Storm Play और...

देशी कंपनी Lava ने बेहद सस्ते में लॉन्च किए Storm Play और Storm Lite 5G स्मार्टफोन

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता लावा ने अपने दो नए 5G स्मार्टफोन Storm Play और Storm Lite भारत में लॉन्च कर दिए हैं। 

Lava का Storm Play स्मार्टफोन दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जिसमें MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट दिया गया है और यह LPDDR5 RAM व UFS 3.1 स्टोरेज वाला पहला फोन भी बन गया है। वहीं Storm Lite भारत का पहला फोन है, जिसमें Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है।

लावा स्मार्टफोन फीचर्स 

Lava Storm Play और Storm Lite में 120Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट वाला 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। वहीं Lava Storm Play में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर और Storm Lite में में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है।

लावा स्मार्टफोन रैम और स्टोरेज

Lava Storm Play में 6GB+6GB वर्चुअल रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है, जबकि Lava Storm Lite में 4GB+4GB वर्चुअल रैम और 64GB तथा 128GB स्टोरेज दिया गया है।

लावा स्मार्टफोन बैटरी

Lava Storm Play और Storm Lite में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें Storm Play में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जबकि Storm Lite: 15W चार्जिंग फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

लावा स्मार्टफोन कैमरा

Lava Storm Play के बैक पैनल में 50MP का Sony IMX752 मेन कैमरा और इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, वहीं फ्रन्ट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Lava Storm Lite के पैक पैनल में 50MP का Sony IMX752 कैमरा दिया गया है, वहीं फ्रन्ट में 5MPका सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

लावा स्मार्टफोन कीमत

Lava Storm Play की बिक्री 19 जून को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर की जाएगी, Lava Storm Play की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। जबकि Lava Storm Lite की बिक्री 24 जून को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर की जाएगी, Lava Storm Lite की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है।

Related Articles

Latest News