HomeTechnologyTurboPower चार्जिंग और Super Zoom ट्रिपल कैमरे वाला Motorola Edge 60 Pro...

TurboPower चार्जिंग और Super Zoom ट्रिपल कैमरे वाला Motorola Edge 60 Pro लॉन्च

Motorola का नया स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Pro भारत में लॉन्च हो चुका है। Motorola Edge 60 Pro के बैक पैनल में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का Sony LYTIA 700C कैमरा, 50MP का फोटो फोकस अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50x सुपर जूम के साथ 10MP 3x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पैनल में 50MP का कैमरा दिया गया है।

Motorola Edge 60 Pro में 90 वॉट टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही Motorola Edge 60 Pro स्मार्टफोन 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

कंपनी ने Motorola Edge 60 Pro के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी है। वहीं Motorola Edge 60 Pro के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये रखी है।

Motorola Edge 60 Pro के फीचर्स

Motorola Edge 60 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एक्स्ट्रीम प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 6.7 इंच का 1.5K 10-bit pOLED डिस्प्ले दिया गया है जो एचडीआर10 प्लस और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आएगा। Motorola Edge 60 Pro के डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 160.69 मिमी, चौड़ाई 73.06 मिमी, मोटाई 8.24 मिमी और वजन 186 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस,यूएसबी टाइप सी पोर्ट और NFC शामिल है।

Related Articles

Latest News