मोटोरोला अपने नए स्मार्टफोन Motorola G96 को जल्दी ही लॉन्च करने की तैयारी में है। एंड्रॉयड हेडलाइन्स की एक नई लीक में Motorola G96 स्मार्टफोन की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार भारत में Motorola G96 की कीमत लगभग 25,000 रुपये के आसपास हो सकती है।
लीक्स के अनुसार Motorola G96 में 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस 6.67 इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दी जाएगी। Motorola G96 के बैक में 50 मेगापिक्सल का सोनी LYTIA 700C प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Motorola G96 में 68W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है। इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। साथ में 12GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी।
लीक के अनुसार Motorola G96 को vegan leather डिजाइन के साथ चार कलर ऑप्शन Cattleya Orchid, Dresden Blue, Greener Pastures और Ashleigh Blue कलर में लॉन्च किया जा सकता है।











