Friday, April 24, 2026
HomeTechnology16GB रैम वाला Motorola का फ्लिप फोन Motorola Razr 60 Ultra हुआ...

16GB रैम वाला Motorola का फ्लिप फोन Motorola Razr 60 Ultra हुआ लॉन्च

मोटोरोला ने अपना नया फ्लिप फोन Motorola Razr 60 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत में मोटोरोला ने Motorola Razr 60 Ultra का 16GB रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाला एक ही वैरिएंट मार्केट में उतारा है, जिसकी कीमत 89,999 रुपये रखी गई है।

भारत में Motorola Razr 60 Ultra की बिक्री 21 मई 2025 से अमेजन, रिलायंस डिजिटल, ऑफलाइन स्टोर्स और मोटोरोला की आधिकारिक  वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी। मोटोरोला ने Motorola Razr 60 Ultra को रियो रेड, स्कारब, माउंटेन ट्रेल और कैबरे कलर ऑप्शन के साथ उतारा है।

Motorola Razr 60 Ultra के फीचर्स

Motorola Razr 60 Ultra में 6.96-इंच का LTPO pOLED प्रायमरी डिस्प्ले दिया है, साथ ही डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Ceramic का प्रोटेक्शन दिया गया है। फ्लिप फोन के बाहर की ओर 4-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Motorola Razr 60 Ultra में सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite SoC प्रोसेसर दिया गया है, परफॉर्मेंस के लिए इसमें 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Motorola Razr 60 Ultra का कैमरा

Motorola Razr 60 Ultra की कवर स्क्रीन पर 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं प्राइमरी स्क्रीन पर भी 50MP का कैमरा दिया गया है।

Motorola Razr 60 Ultra की बैटरी

Motorola Razr 60 Ultra में 68W वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,700mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह वायर्ड चार्जिंग से फोन को 40 मिनट में फुल चार्ज कर सकती है।

256GB स्टोरेज वाले Motorola के लेटेस्ट स्मार्टफोन को भारी डिस्काउंट में खरीदने का मौका

Related Articles

Latest News