Motorola Edge 60 Stylus: Stylus के साथ आने वाला Motorola के शानदार स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Stylus की कीमत में कंपनी ने कटौती की है। ई-कामर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट में चल रही Big Bachat Days Sale में Motorola Edge 60 Stylus को काफी कम दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है।
Motorola Edge 60 Stylus के 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट को फ्लिपकार्ट में 28,999 रुपये पर लिस्ट किया गया है। सेल ऑफर में इस स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। Big Bachat Days Sale में आप इस स्मार्टफोन को सिर्फ 22,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप Flipkart Axis Bank Credit Card से खरीदारी करेंगे तो आप इंस्टेंट 5% कैशबैक का भी लाभ उठा सकते हैं।
Motorola Edge 60 Stylus के स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला के नए स्मार्टफोन Edge 60 Stylus में 89.3 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो वाला 6.7-इंच का 1.5K P-OLED पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1220 x 2712 पिक्सल है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा दी गई है। ये स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है।
Motorola Edge 60 Stylus के फीचर्स
Motorola Edge 60 Stylus में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ ऑक्टा-कोर CPU और Adreno 710 GPU चिपसेट दिया गया है। साथ ही इसमें 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा। Motorola Edge 60 Stylus में एंड्रॉइड 15 दिया गया है।
Motorola Edge 60 Stylus की बैटरी
Motorola Edge 60 Stylus में 5000 mAh की बैटरी है, जो 68W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Motorola Edge 60 Stylus का कैमरा
Motorola Edge 60 Stylus के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 MP का Sony Lyt 700C मुख्य कैमरा OIS के साथ और 13 MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और लाइट सेंसर दिए गए है। यह 4K @30fps और 1080p वीडियो 120fps तक रिकॉर्ड कर सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32 MP का फ्रंट सेंसर दिया गया है जो 4K वीडियो 30fps और 1080p वीडियो 30fps पर शूट कर सकता है।
Motorola Edge 60 Stylus के कलर ऑप्शन
Motorola Edge 60 Stylus को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन पैनटोन सर्फ द वेब और पैनटोन गिब्राल्टर सी कलर में लॉन्च किया है।
512GB के साथ वीवो का प्रीमियम लुक वाला स्मार्टफोन Vivo V50 Elite Edition जल्द होगा लॉन्च











