Friday, April 24, 2026
HomeTechnology512GB के साथ वीवो का प्रीमियम लुक वाला स्मार्टफोन Vivo V50 Elite...

512GB के साथ वीवो का प्रीमियम लुक वाला स्मार्टफोन Vivo V50 Elite Edition जल्द होगा लॉन्च

Vivo V50 Elite Edition: स्मार्टफोन निर्माता  Vivo अपना नया स्मार्टफोन Vivo V50 Elite Edition जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Vivo V50 Elite Edition लॉन्‍च की घोषणा करते हुए कहा कि नया स्मार्टफोन 15 मई को लॉन्च होगा। 

Vivo V50 Elite Edition के फीचर्स

Vivo V50 Elite Edition में 1,080×2,392 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 चिपसेट के साथ 12GB तक RAM और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।

Vivo V50 Elite Edition का कैमरा और बैटरी

Vivo V50 Elite Edition के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रन्ट में 50MP कैमरा मिल सकता है।

Vivo V50 Elite Edition में 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6000mAh की बैटरी दी जाएगी। साथ ही यह स्मार्टफोन IP69 सर्टिफिकेशन के साथ आएगा, जो इसे धूल और पानी से बचाएगा।

Vivo V50 Elite Edition की कीमत

कंपनी ने अभी आधिकारिक रूप से Vivo V50 Elite Edition की कीमत की घोषणा नहीं कि है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को 40,000 रुपये से 50,000 रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

Realme का किलर स्मार्टफोन 7000mAh की 120W फास्ट चार्जिंग बैटरी के साथ होगा लॉन्च

Related Articles

Latest News