Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyआज लॉन्च होगा 50MP सेल्फी कैमरा और 512GB स्टोरेज वाला Vivo V50...

आज लॉन्च होगा 50MP सेल्फी कैमरा और 512GB स्टोरेज वाला Vivo V50 Elite Edition

Vivo V50 Elite Edition: स्मार्टफोन निर्माता Vivo अपना नया स्मार्टफोन Vivo V50 Elite Edition आज लॉन्‍च करेगी।

Vivo V50 Elite Edition में 1,080×2,392 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 चिपसेट के साथ 12GB तक RAM और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।

Vivo V50 Elite Edition के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रन्ट में 50MP कैमरा मिल सकता है।

Vivo V50 Elite Edition में 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6000mAh की बैटरी दी जाएगी। साथ ही यह स्मार्टफोन IP69 सर्टिफिकेशन के साथ आएगा, जो इसे धूल और पानी से बचाएगा।

कंपनी ने अभी आधिकारिक रूप से Vivo V50 Elite Edition की कीमत की घोषणा नहीं कि है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को 40,000 रुपये से 50,000 रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

Related Articles

Latest News