Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyभारत में 5 जून को लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन OnePlus 13s

भारत में 5 जून को लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन OnePlus 13s

वनप्लस अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 13s भारत में 5 जून 2025 को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। Oneplus के इस नए स्मार्टफोन में पहली बार कई लेटेस्ट फीचर्स दिए जाएंगे।

OnePlus 13s के मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 90W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6260mAh की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC दिया जा सकता है। इसमें बेहतर कूलिंग के लिए Cryo-Velocity वेपर चेंबर टेक्नोलॉजी मिल सकती है।

OnePlus 13s में Plus Key नाम से नया बटन मिलेगा, जो पुराने स्लाइडर बटन को रिप्लेस करेगा। OnePlus 13s को तीन कलर ऑप्शन पिंक, ब्लैक और ग्रीन कलर में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में इसकी कीमत लगभग 50,000 रुपए हो सकती है।

OnePlus 13s के बैक में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Related Articles

Latest News