OnePlus 13s स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुका है और इसकी ओपन सेल 12 जून से शुरू होगी। इसे OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट, OnePlus स्टोर ऐप, ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीदा जा सकता है। वहीं इससे पहले OnePlus 13s की प्री-बुकिंग पर कंपनी कई ऑफर्स दे रही है।
भारत में OnePlus 13s के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये तथा 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है।
OnePlus 13s ऑफर्स
OnePlus ओपन सेल से पहले OnePlus 13s की प्री-बुकिंग करने पर ग्राहकों को 5,000 रुपये की इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले की वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये हो जाएगी तथा 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा OnePlus 13s के साथ 2,299 की कीमत वाले Nord Buds 3 बिल्कुल मुफ्त मिल रहे हैं।
इतना ही नहीं 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और 15 महीने तक फाइनेंस EMI की सुविधा, हार्डवेयर प्रॉब्लम आने पर 180 दिन की फ्री रिप्लेसमेंट सर्विस, लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी, 3 साल का बैटरी प्रोटेक्शन प्लान दिया जा रहा है।
OnePlus 13s फीचर्स
OnePlus 13s में 120Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट वाला 6.32-इंच का FHD+ ProXDR डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट, एंड्रॉयड 15 पर आधारित OxygenOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम, AI Call Assistant, AI VoiceScribeऔर Plus Key फीचर, 4K Dolby Vision रिकॉर्डिंग सपोर्ट, G1 Wi-Fi चिप और स्मार्ट लिंक सिस्टम तथा स्मार्टफोन के बैक पैनल पर मोबाइल इंडस्ट्री के पहले कूलिंग लेयर सिस्टम 4400mm² का वेट वेंपर चेंबर दिया गया है।
OnePlus 13s कैमरा तथा बैटरी
OnePlus 13s के बैक पैनल में 50MP का मेन कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा तथा फ्रन्ट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन में 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,850mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसे ग्रीन सिल्क, ब्लैक वेलवेट और पिंक सैटिन कलर ऑप्शन में पेश किया है।











