OnePlus Ace 6 सीरीज जल्दी ही मार्केट में लॉन्च हो सकता है। वनप्लस के OnePlus Ace 6 और OnePlus Ace 6 Pro को लेकर लीक्स में नई जानकारियों सामने आई हैं। लीक्स के अनुसार Ace 6 सीरीज के स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर हो सकता है। इसके साथ ही वनप्लस इन स्मार्टफोन्स में 7,800mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।
OnePlus Ace 6 के संभावित स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: 6.83 इंच की फ्लैट OLED स्क्रीन, 1.5K रेजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट।
- प्रोसेसर: Ace 6 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट, जबकि Ace 6 Pro में स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 प्रोसेसर।
- बैटरी: 7,800mAh की बड़ी बैटरी।
- फिंगरप्रिंट सेंसर: अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर।
- बॉडी: मेटल मिडिल फ्रेम, लेकिन IP68 रेटिंग की पुष्टि नहीं हुई है।
- ग्लोबल लॉन्च: Ace 6 Pro चीन तक सीमित रह सकता है, जबकि Ace 6 का मॉडिफाइड वर्जन OnePlus 15R के रूप में अन्य बाजारों में आ सकता है।











