Thursday, April 23, 2026
HomeTechnologyNothing Phone (4a) Review : मिड-रेंज में यूनिक डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस...

Nothing Phone (4a) Review : मिड-रेंज में यूनिक डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस का नया खिलाड़ी

Nothing Phone (4a) Review : डिफरेंट और ट्रांसपेरेंट डिजाइन के लिए पहचान बना चुकी टेक कंपनी Nothing ने हाल ही में भारत में Nothing Phone (4a) लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है, जबकि इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। मिड बजट सेगमेंट में उतारे गए इस फोन को लेकर सवाल उठता है कि यह परफॉर्मेंस, बैटरी और कैमरा के मामले में कितना दमदार है। 
Nothing Phone (4a) Review : Design

Nothing अपने यूनिक और ट्रांसपेरेंट डिजाइन के लिए जानी जाती है, और Nothing Phone (4a) में भी यही सिग्नेचर स्टाइल देखने को मिलता है। फोन का बैक पैनल ट्रांसपेरेंट है, जिससे अंदर के कुछ इंटरनल एलिमेंट्स और डिजाइन डिटेल्स साफ नजर आते हैं। इसके रियर में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन सेंसर मौजूद हैं। कैमरा सेटअप के साथ ही Glyph Bar को वर्टिकली प्लेस किया गया है, जो इसे और भी फ्यूचरिस्टिक लुक देता है। कंपनी ने बैक में ग्लास पैनल का इस्तेमाल किया है, जबकि इसका फ्रेम पॉलीकार्बोनेट से बना है। इसका व्हाइट कलर वेरिएंट था, जो देखने में काफी आकर्षक लगा।

 

Nothing Phone (4a) Review
Nothing Phone (4a) Review
Nothing Phone (4a) Review : color
ट्रांसपेरेंट डिजाइन के नीचे वाले हिस्से पर भी कंपनी ने सफेद कलर टोन का इस्तेमाल किया है जिसमें कुछ हिस्सा लाइट स्टील ग्रे और सिल्वर (मेटल) कलर का है। ये सभी कलर मिलकर वाकई में बेहतरीन कॉन्बिनेशन बनाते हैं। व्हाईट कलर का फ्रेम और उसपर लगाए गए सिल्वर कलर के बटन फोन लुक को बढ़ाते हैं। मोबाइल प्रीमियम फील देता है। सफेद के अलावा नथिंग फोन 4ए Black, Pink और Blue कलर में भी लाया गया है।
Nothing Phone (4a) Review : Nothing Phone (4a) के राइट फ्रेम पर वॉल्यूम और पावर बटन दिया गया है। वहीं लेफ्ट फ्रेम पर Essential Key दी गई है। मुझे इस ‘एसेंशियल की’ की प्लेसमेंट कुछ ज्यादा ऊपर लगी। सिंगल हैंड फोन यूज़ के दौरान इस बटन तक पहुंचने में कुछ मुश्किल होती है। यह थोड़ी नीचे लगी होती तो अधिक बेहतर रहता। नथिंग फोन 4ए की डायमेंशन 163.9mm x 77.5mm x 8.5mm है और वजन 205 है। यह नथिंग फोन IP64 सर्टिफाइड है जो इसे डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करता है।
Nothing Phone (4a) Review : Glyph Bar
इसमें 63 LED लाइट्स लगाई गई है। इस सभी लाइट्स को कुल 7 बॉक्स में फिट किया गया है जो वर्टिकली प्लेस्ड हैं। सबसे नीचे वाले एलइडी बॉक्स में फंक्शनल रेड लाइट दी गई है जबकि ऊपर वालो में व्हाइट लाइट्स लगी है। यह रेड लाइट जहां कैमरा और वॉयस रिकॉर्डिंग के दौरान एक्टिव होती है वहीं अन्य लाइट्स नोटिफिकेशन, वॉल्यूम इंडिकेशन, टाइमर, रिंगटोन अलर्ट और साइलेंट मोड सहित Essential Space में चमकती हैं।
Nothing Phone (4a) Review : ये लाइट्स रिंगटोन के म्यूजिक के साथ सिंक होकर प्ले होती हैं और फ्लोइंग पैटर्न बनाती हैं। यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से इनकी ब्राइटनेस एडजस्ट कर सकते हैं। हमें Nothing Phone (4a) की ​ग्लिफ लाइट्स का रोल कुछ सीमित लगा, कुछ और एनिमेशन दिए जाते तो बेहतर रहता। Glyph Bar को देखकर कोई ‘wow’ फैक्टर तो दिमाग में नहीं आता है लेकिन अगर आप पहली बार ​नथिंग फोन खरीदने वाले हैं तो ये लाइट्स आपको भा सकती हैं।
Nothing Phone (4a) Review : display

नथिंग फोन 4ए को 1224 x 2720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह flexible AMOLED पैनल पर बनी ​स्क्रीन है जिसपर 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग, 440PPI और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस्तेमाल के दौरान हमें ​स्क्रॉलिंग इत्यादि में कोई रूकावट महसूस नहीं हुई वहीं फोन को धूप में चलाते वक्त भी स्क्रीन विजिबिलिटी से कोई शिकायत महसूस नहीं हुई। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।

Related Articles

Latest News