Motorola ने अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन Motorola G86 Power 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। धूल और पानी से बचाव के लिए Motorola G86 Power में IP68+IP69 रेटिंग और ऊंचाई से गिरने पर टूट-फूट से बचाने के लिए इसमें MIL-STD 810H रेटिंग भी दी गई है। कंपनी ने इसे पेनटॉन कॉस्मिक स्काई, पेनटॉन गोल्डन कायप्रेस और पेनटॉन स्पेलबाउंड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।
Motorola G86 Power Camera
Motorola G86 Power के बैक पैनल में f/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT 600 प्राइमरी कैमरा और इसके साथ f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Motorola G86 Power Battery
Motorola G86 Power 5G में 33W टर्बोपावर चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6,720mAh की बैटरी दी गई है।
Motorola G86 Power 5G Features
Motorola G86 Power 5G में 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस वाला 6.7 इंच का Super HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक और ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.4, 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ड्यूल सिम सपोर्ट और जीपीएस दिए गए है।
Motorola G86 Power 5G Specifications
Motorola G86 Power 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है, इसके साथ इसमें 8GB LPDDR4x रैम दी गई है, जिसे 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 128GB और 256GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Motorola G86 Power 5G Price
भारत में Motorola G86 Power 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 6 अगस्त को 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी।












