OPPO A5i And OPPO A5i Pro Smartphones: स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने अपने दो नए स्मार्टफोन OPPO A5i और OPPO A5i Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। OPPO A5i को दो कलर ऑप्शन स्टारी पर्पल और नेबुला रेड तथा OPPO A5i Pro को मिड्नाइट पर्पल कलर ऑप्शन में उतारा गया गया है।
OPPO A5i और OPPO A5i Pro में 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट वाला 6.67-इंच का anti-glare कोटिंग से लैस HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। OPPO A5i और A5i Pro एंड्रॉयड आधारित ColorOS 14.0 दिया गया है। साथ ही Qualcomm Snapdragon 6S 4G Gen 1 Octa-Core प्रोसेसर के साथ Cortex-A73 और Cortex-A53 कोर चिपसेट दिए गए हैं। वहीं ग्राफिक्स के लिए ये स्मार्टफोन Adreno 610 GPU दिया गया है।
OPPO A5i स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज तथा और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट लॉन्च किए गए हैं, जबकि OPPO A5i Pro में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वैरिएंट लॉन्च किया गया है।
OPPO A5i और A5i Pro के कैमरे
OPPO A5i के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/2 अपर्चर वाला 8MP का मेन कैमरा और साथ में एआई लेंस दिया गया है। वहीं OPPO A5i Pro के बैक पैनल में एफ/1.85 अपर्चर वाला 50MP मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO A5i और OPPO A5i Pro के फ्रन्ट में 5 MP का कैमरा दिया गया है।
OPPO A5i और A5i Pro की बैटरी
OPPO A5i में 45W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,100mAh की बैटरी दी गई है, वहीं OPPO A5i Pro में 45W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
OPPO A5i और A5i Pro में मजबूती के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन दिया गया है। साथ ही धूल और पानी से बचाव के लिए OPPO A5i में IP54 रेटिंग तथा OPPO A5i Pro में IP65 रेटिंग दी गई है, साथ ही दोनों स्मार्टफोन्स में wet touch सपोर्ट दिया गया है।











