Oppo Reno 12: ओप्पो का नया स्मार्टफोन ओप्पो रेनो 12 स्मार्टफोन आधी से भी कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है, इसे 20,999 रुपये खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर Oppo Reno 12 पर 23,000 रुपये तक छूट का ऑफर दिया जा रहा है।
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Oppo Reno 12 के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 20,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसका लांचिंग प्राइस 43,999 रुपये था। इसके अलावा बैंक और एक्सचेंज ऑफर में इस स्मार्टफोन को और बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकेगा।
ओप्पो रेनो 12 के फीचर्स
Oppo Reno 12 में 120hz रिफ्रेश रेट वाल 6.7 इंच का FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट दिया गया है। Oppo Reno 12 एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14.1 पर ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
ओप्पो रेनो 12 की बैटरी
Oppo Reno 12 में 80W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.40 मिमी, चौड़ाई 74.80 मिमी, मोटाई 7.30 मिमी और वजन 179.00 ग्राम है।
ओप्पो रेनो 12 का कैमरा
Oppo Reno 12 के बैक में f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और इसके साथ f/2.2 अपर्चर के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रन्ट में f/2.0 अपर्चर के साथ 32MP का कैमरा दिया गया है।











