Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyप्रीमियम लुक वाला बजट स्मार्टफोन Realme Narzo 80 Lite भारत में हुआ...

प्रीमियम लुक वाला बजट स्मार्टफोन Realme Narzo 80 Lite भारत में हुआ लॉन्च

Realme ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme Narzo 80 Lite 4G भारत में लॉन्च कर दिया है। Realme Narzo 80 Lite 4G में 6300mAh की बैटरी, 6.67 इंच की HD+ 120Hz LCD डिस्प्ले, Unisoc T7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर और 13MP का बैक कैमरा और सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme Narzo 80 Lite 4G Price

भारत में Realme Narzo 80 Lite 4G के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,299 रुपये तथा 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 8,299 रुपये रखी गई है। Realme Narzo 80 Lite 4G की फ्लैश सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर 28 जुलाई को शुरू होगी और पहली सेल 31 जुलाई को शुरू होगी। लॉन्च ऑफर्स के तहत 700 रुपये का डिस्काउंट दिया जायेगा।

Realme Narzo 80 Lite 4G Battery

Realme Narzo 80 Lite 4G में 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6300mAh की बैटरी दी गई है।

Realme Narzo 80 Lite 4G Camera

Realme Narzo 80 Lite 4G के बैक पैनल में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी Omnivision OV13B कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का SC520CS फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme Narzo 80 Lite 4G Features

कंपनी ने Realme Narzo 80 Lite 4G को ऑब्सडियन ब्लैक और बीच गोल्ड कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसमें 6.67 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले, 1.8 GHz ऑक्टा कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर के साथ Mali-G57 MP1 GPU दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित Realme UI 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

इसके अलावा इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग, ड्यूल 4G VoLTE, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। ये स्मार्टफोन 7.94 मिमी पतला और 201 ग्राम वजनदार है।

Related Articles

Latest News