Friday, October 23, 2026
HomeTechnologyरियलमी का स्ट्रॉंग और सस्ता स्मार्टफोन Realme C73 5G

रियलमी का स्ट्रॉंग और सस्ता स्मार्टफोन Realme C73 5G

रियलमी ने अपना नया बजट रेंज स्मार्टफोन Realme C73 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 120Hz के सपोर्ट वाला 6.67-इंच HD+ LCD डिस्प्ले और 15W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है।

रियलमी C73 5G को कंपनी ने जेड ग्रीन, क्रिस्टल पर्पल और ओनिक्स ब्लैक रंगों में उतारा है। साथ ही रियलमी C73 5G के बैक पैनल में 32MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रन्ट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की मजबूती के लिए MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन तथा धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है।

रियलमी C73 5G की कीमत

Realme C73 5G के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 10,499 रुपये तथा 4GB रैम तथा 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 11,499 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन को Realme की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

रियलमी C73 5G का कैमरा और बैटरी

रियलमी C73 5G के बैक में 32MP का प्राइमरी रियर AI कैमरा और फ्रन्ट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें 15W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है।

रियलमी C73 5G के फीचर्स

रियलमी C73 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट वाला 6.67-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर, इसके साथ 4GB रैम (8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट), 64GB और 128GB स्टोरेज विकल्प दिया गया।

Related Articles

Latest News