Sunday, June 21, 2026
HomeTechnologyRedmi K90 Ultra जल्द होगा दमदार गेमिंग फीचर्स के साथ Launch

Redmi K90 Ultra जल्द होगा दमदार गेमिंग फीचर्स के साथ Launch

Xiaomi अपने गेमिंग स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए जल्द ही नया Redmi K90 Ultra लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि यह स्मार्टफोन इसी महीने चीन में पेश किया जाएगा। हालांकि अभी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन लीक्स और रिपोर्ट्स में फोन के फीचर्स और कीमत को लेकर कई जानकारियां सामने आई हैं।

यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Redmi K80 Ultra के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर आएगा। माना जा रहा है कि इसमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और फ्लैगशिप लेवल प्रोसेसर दिया जा सकता है।

Redmi K90 Ultra की लॉन्च डेट

Xiaomi ने Redmi K90 Ultra के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। फिलहाल कंपनी ने इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख नहीं बताई है, लेकिन चीन में इसकी प्री-बुकिंग Xiaomi Mall, JD.com और Tmall जैसे प्लेटफॉर्म्स पर शुरू हो चुकी है।कयास लगाए जा रहे हैं कि फोन जून के आखिरी सप्ताह में लॉन्च हो सकता है।

कीमत हो सकती है करीब 41 हजार रुपये

कंपनी ने अभी कीमत की जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi K90 Ultra की कीमत करीब CNY 3,000 यानी लगभग 41,000 रुपये हो सकती है। इसे Redmi K90 Max से नीचे पोजिशन किया जाएगा।

बता दें कि Redmi K80 Ultra का बेस मॉडल 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ करीब 31,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था।

मिलेगा 165Hz डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर

लीक्स के अनुसार Redmi K90 Ultra में 6.89 इंच का LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। गेमिंग के दौरान बेहतर अनुभव के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जा सकते हैं।

फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एक्टिव कूलिंग सिस्टम और बिल्ट-इन कूलिंग फैन भी दिया जा सकता है।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Redmi K90 Ultra में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं सेल्फी के लिए 20MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

8000mAh बैटरी होगी बड़ी खासियत

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi K90 Ultra में 8000mAh या इससे बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

अगर ये फीचर्स सही साबित होते हैं तो Redmi K90 Ultra गेमिंग स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

Related Articles

Latest News