Tuesday, September 15, 2026
HomeTechnologyRedmi का सबसे धांसू Note? तूफानी फोन, पानी-धूल का भी नहीं डर

Redmi का सबसे धांसू Note? तूफानी फोन, पानी-धूल का भी नहीं डर

Xiaomi ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Redmi Note 17 Pro Max 5G को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन बड़ी बैटरी और दमदार हार्डवेयर के साथ प्रीमियम सेगमेंट में उतारा गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 10,000mAh की विशाल बैटरी है, जो 100W Xiaomi HyperCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

इसके अलावा स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट, 50 मेगापिक्सल OIS कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसमें 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक है। फोन को IP69/K रेटिंग के साथ मजबूत बनाया गया है। Redmi Note 17 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹49,999 है और इसकी बिक्री 23 सितंबर से Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर शुरू होगी।

Redmi Note 17 Pro Max की कीमत और लॉन्च ऑफर्स

Redmi Note 17 Pro Max 5G के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹49,999 रखी गई है, जबकि ऑफर्स के बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹44,999 तक हो सकती है। वहीं 8GB+256GB मॉडल की कीमत ₹55,999 है और इसकी प्रभावी कीमत ₹50,999 बताई गई है। लॉन्च ऑफर के तहत SBI Card, Axis Bank, Kotak Mahindra Bank और IDFC First Bank कार्ड से पेमेंट करने पर ₹5,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।

HDB Financial Services के जरिए पेमेंट करने वाले ग्राहकों को ₹5,000 तक का 10 प्रतिशत कैशबैक भी मिल सकता है। इसके साथ ग्राहकों को 3 महीने का YouTube Premium Lite और 6 महीने के लिए 200GB क्लाउड स्टोरेज वाला Google One ऑफर भी मिलेगा। Jio यूजर्स ₹200 में OTT पास का लाभ उठा सकेंगे, जिसमें 16 प्रीमियम ऐप्स का एक्सेस मिलेगा।

3500 निट्स की चमक वाला 1.5K AMOLED डिस्प्ले

फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED Super Sunlight Display दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 2772×1280 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले 12-bit कलर डेप्थ और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।

कंपनी ने स्क्रीन में HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया है। आंखों की सुरक्षा के लिए TÜV Triple Eye Protection और हार्डवेयर-लेवल लो ब्लू लाइट सॉल्यूशन मौजूद है। Wet Touch 2.0 फीचर की मदद से स्क्रीन गीली होने पर भी बेहतर टच रिस्पॉन्स देने का दावा किया गया है।

Snapdragon 6 Gen 5 और 12GB RAM का दम

परफॉर्मेंस के लिए Redmi Note 17 Pro Max में ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर काम करता है।

Xiaomi ने लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का भी वादा किया है। कंपनी के मुताबिक फोन को 4 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। यानी यूजर्स लंबे समय तक फोन को नए फीचर्स और सिक्योरिटी पैच के साथ इस्तेमाल कर सकेंगे।

10,000mAh बैटरी और 100W HyperCharge

बैटरी के मामले में Redmi Note 17 Pro Max अपने सेगमेंट में खास नजर आता है। फोन में 10,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W Xiaomi HyperCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है।

यानी जरूरत पड़ने पर फोन का इस्तेमाल दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए भी किया जा सकता है। बड़ी बैटरी उन यूजर्स के लिए खास तौर पर फायदेमंद हो सकती है जो गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया या लगातार 5G कनेक्टिविटी के साथ फोन का इस्तेमाल करते हैं।

50MP OIS कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें F/1.5 अपर्चर, OIS और 6P लेंस का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में F/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो रियर कैमरे से 4K वीडियो 30fps पर और 1080p वीडियो 60fps तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। फ्रंट कैमरा भी 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा Live Moments, HDR, Portrait, Ultra HD, Panorama, Pro Mode और Dual Video जैसे क्रिएटिव फीचर्स दिए गए हैं।

IP69K रेटिंग और Victus 2 का मजबूत प्रोटेक्शन

Redmi Note 17 Pro Max को मजबूती के मामले में भी काफी दमदार बनाया गया है। फोन में Cornering Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है। कंपनी ने इसे SGS और TÜV के डबल 5-स्टार क्वालिटी सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है।

कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC, IR Blaster और USB Type-C जैसे विकल्प मौजूद हैं। फोन में Underwater Mode भी मिलेगा, जिसे OTA अपडेट के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। कुल मिलाकर 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, 3,500 निट्स डिस्प्ले और 50MP OIS कैमरा के साथ Redmi Note 17 Pro Max ने बाजार में दमदार एंट्री की है।

Related Articles

Latest News