Samsung Galaxy : Samsung ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G को लॉन्च करने के बाद अब बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया है। ये दोनों डिवाइस आज से खरीदने के लिए ओपन हो चुके हैं और इन पर ₹8,000 तक का डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और आसान EMI विकल्प भी दिए जा रहे हैं।
Samsung Galaxy :इन स्मार्टफोन्स में 6.7-इंच का Full HD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद एक्सपीरियंस देता है। दोनों फोन Exynos प्रोसेसर पर काम करते हैं और लेटेस्ट One UI 8.5 के साथ आते हैं। खास बात यह है कि कंपनी इन डिवाइसेज़ के लिए 6 जेनरेशन तक Android अपडेट देने का वादा कर रही है, जिससे ये लंबे समय तक अपडेटेड और सुरक्षित रहेंगे।
Samsung Galaxy : Samsung Galaxy A-सीरीज का प्राइस
Samsung Galaxy A57 5G की शुरुआती कीमत भारत में ₹56,999 है, जो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इसका 12GB RAM वेरिएंट ₹62,499 में उपलब्ध है। यह फोन Awesome Navy, Awesome Icy Blue और Awesome Lilac कलर ऑप्शंस में आता है।
वहीं Galaxy A37 5G की शुरुआती कीमत ₹41,999 है, जो 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए है। इसके 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट क्रमशः ₹47,499 और ₹52,499 में उपलब्ध हैं। यह फोन Awesome Lavender, Awesome Charcoal और Awesome Graygreen कलर में आता है।
दोनों स्मार्टफोन Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, Samsung Exclusive Stores और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।
Samsung Galaxy
Samsung Galaxy : Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G का ऑफर्स
खरीद को और आकर्षक बनाने के लिए Samsung ने ₹5,000 का अपग्रेड बोनस दिया है, जिसके बाद शुरुआती कीमत ₹36,999 से शुरू होती है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक और UPI ट्रांजैक्शन पर ₹3,000 का कैशबैक भी मिल रहा है। जो ग्राहक पूरा पेमेंट एक साथ नहीं करना चाहते, उनके लिए 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है। इसके अलावा EMI लेने वालों को भी ₹3,000 का अतिरिक्त अपग्रेड बोनस मिलता है।
Samsung Galaxy : Samsung का Triple Zero Scheme भी उपलब्ध है, जिसमें Zero Down Payment और Zero Interest का फायदा मिलता है। यह ऑफर Samsung.com, Samsung Exclusive और पार्टनर स्टोर्स के साथ-साथ अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है।
Samsung Galaxy :Samsung ने अपनी Galaxy A-सीरीज के कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जिसमें Galaxy A07 5G, Galaxy A17 5G और Galaxy A36 5G शामिल हैं। कंपनी ने अलग-अलग मॉडल्स पर ₹1,250 से लेकर ₹3,000 तक की बढ़ोतरी की है।
Samsung Galaxy : Galaxy A07 5G:
इस एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन के बेस 4GB RAM + 64GB वेरिएंट की कीमत ₹9,749 से बढ़ाकर ₹10,999 कर दी गई है। इसके अलावा अन्य वेरिएंट्स, जो पहले ₹15,999 और ₹17,999 में उपलब्ध थे, अब बढ़कर क्रमशः ₹16,499 और ₹18,499 में मिल रहे हैं।Samsung Galaxy : Galaxy A17 5G:
इस मिड-रेंज फोन की कीमत में ₹1,500 तक की बढ़ोतरी हुई है। 6GB RAM + 128GB वेरिएंट अब ₹21,499 का हो गया है, जो पहले ₹20,499 था। वहीं, 8GB + 128GB वेरिएंट ₹23,499 और 8GB + 256GB वेरिएंट ₹27,999 में मिलेगा, जो पहले ₹22,499 और ₹26,499 में उपलब्ध थे।
Samsung Galaxy :Galaxy A36 5G:
इस प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमत में सबसे ज्यादा यानी ₹3,000 तक का इजाफा किया गया है। अब 8GB + 128GB वेरिएंट ₹33,999, 8GB + 256GB वेरिएंट ₹37,999 और टॉप 12GB + 256GB वेरिएंट ₹43,499 में मिलेगा, जो पहले क्रमशः ₹32,499, ₹36,499 और ₹40,499 की कीमत पर लॉन्च हुए थे।
Samsung ने अपनी Galaxy A और F-सीरीज के कुछ और स्मार्टफोन्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है, जिसमें Galaxy A56 5G और Galaxy F17 5G शामिल हैं। इन मॉडलों पर ₹1,000 से लेकर ₹3,500 तक का इजाफा किया गया है।
Samsung Galaxy : Galaxy A56 5G: इस स्मार्टफोन की कीमत में ₹3,500 तक की बढ़ोतरी की गई है। अब इसका 8GB RAM + 128GB वेरिएंट ₹40,999 से बढ़कर ₹43,499 हो गया है। वहीं, 8GB + 256GB वेरिएंट ₹44,999 से बढ़कर ₹46,999 का हो गया है और टॉप 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹48,999 से बढ़कर ₹52,499 कर दी गई है।
Samsung Galaxy : Galaxy F17 5G: इस फोन के सभी वेरिएंट्स की कीमत में ₹1,000 का इजाफा किया गया है। अब 4GB RAM + 128GB वेरिएंट ₹17,999, 6GB + 128GB वेरिएंट ₹19,999 और 8GB + 128GB वेरिएंट ₹21,999 में उपलब्ध होगा, जो पहले क्रमशः ₹16,999, ₹18,999 और ₹20,999 में मिलते थे।